Disha Salian Death Case: Maharastra MLA Aaditya Thackeray, actors Dino Morea, Rhea Chakraborty are among those named in the Central Bureau of Investigation (CBI) FIR registered on Monday in connection with the death of Disha Salian, former manager of late actor Sushant Singh Rajput.
The development comes nearly two weeks after the Bombay High Court ordered the central agency to take over the probe in the case. Disha Salian was found dead on June 8, 2020, after falling off the 14th floor of a residential building in Mumbai’s Malad area, days before actor Sushant Singh Rajput was found dead at his Bandra flat.
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में आज सोमवार को सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने 2 सितंबर को दिशा के पिता की याचिका पर सीबीआई जांच के निर्देश दिए थे। इस मामले में दर्ज एफआईआर में अब कई बड़े नाम सामने आए हैं। इस एफआईआर में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे, अभिनेता डिनो माेरिया और सूरज पंचाेली का नाम शामिल है। इसके अलावे रिया चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, सचिन वाझे, परम बीर सिंह और रोहन रॉय समेत कई और बड़े नामों पर आरोप लगाए गए हैं। अब इस मामले में सीबीआई आपराधिक साजिश रचने, गैंग रेप, मर्डर और सबूतों से छेड़छाड़ करने जैसे एंगल पर जांच करेगी।
इससे पहले मृत अभिनेत्री दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान का बयान भी सीबीआई ने दर्ज किया है। यह बयान जांच की शुरुआती कार्रवाई का अहम हिस्सा माना जा रहा है। CBI की ओर से FIR दर्ज होने से दो दिन पहले 11 सितंबर को दिशा के पिता सतीश सालियान ने अपना बयान दर्ज कराया था। वकील निलेश ओझा ने कहा कि हम आदित्य ठाकरे और अन्य लोगों के खिलाफ गैंग-रेप और हत्या के मामले में FIR दर्ज कराया है।
अभिनेत्री दिशा सालियान की कब हुई थी मौत?
दिशा सालियानकी मौत 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड में एक इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने से हुई थी। इस घटना के छह दिन बाद ही 14 जून 2020 को सुशांत सिंह भी मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत मिले थे। दिशा केस की शुरुआती जांच करीब तीन महीने में बंद कर दी गई थी।
बाद में सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावे सामने आने के बाद 2023 में इसे दोबारा खोला गया और SIT बनाई गई।
2025 में दिशा के पिता ने जांच में खामियों के आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट से न्याय की जांच की थी। तब से इस केस की जांच जारी है।
मुंबई : विशेष संवाददाता