MLC Election Winner List 2026: चार राज्यों के 28 MLC चुनाव का आ गया अंतिम रिजल्ट, जाने कौन-कहां से जीता 

MLC Election Winner List 2026

MLC Election Winner List 2026: चार राज्यों- बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक में हुए एमएलसी चुनावों के अंतिम परिणाम घोषित हो गए हैं। MLC के 28 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा ने सबसे अधिक सीटें जीतीं।

देश के चार राज्यों में हुए एमएलसी चुनाव के अंतिम परिणाम आ गए हैं। इस चुनाव को कई राज्यों में होनेवाले विधानसभा चुनावों के लिए पूर्वाभ्यास के तौर पर भी देखा जा रहा था। इस चुनाव परिणाम ने कांग्रेस को तो झटका दिया ही है, साथ ही भाजपा के लिए भी यह चौंकाने वाला रहा। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा ने सबसे ज्यादा सीटों पर जीत हासिल की, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की शिक्षक सीट और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के संसदीय क्षेत्र नागपुर की स्नातक सीट को हार गई। दूसरी तरफ प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस केवल एक सीट पर जीत पाई। आईए देखते हैं कि पार्टी अनुसार और राज्य के अनुसार एमएलसी चुनाव के विजेताओं की पूरी लिस्टः

उत्तर प्रदेश एमएलसी चुनाव के विजेताओं की सूची

उत्तरप्रदेश के 11 में से भाजपा ने छह सीटों पर जीत हासिल की है, सपा ने पांच सीटें हासिल कीं।

1. आगरा स्नातक – डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ‘गुरु जी’- भाजपा
2. मेरठ स्नातक – दिनेश कुमार गोयल – भाजपा
3. मेरठ शिक्षक – श्रीचन्द शर्मा – भाजपा
4. लखनऊ शिक्षक – उमेश द्विवेदी – भाजपा
5. गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक -ध्रुव कुमार त्रिपाठी – भाजपा
6. बरेली-मुरादाबाद शिक्षक – डॉ. हरी सिंह ढिल्लो – भाजपा
7. इलाहाबाद-झांसी स्नातक – डॉ. मान सिंह यादव – सपा
8. वाराणसी शिक्षक – लाल बिहारी यादव – सपा
9. आगरा शिक्षक – डॉ. आकाश अग्रवाल – सपा
10. लखनऊ स्नातक – कांति सिंह- सपा
11. वाराणसी स्नातक – आशुतोष सिन्हा – सपा

बिहार एमएलसी चुनाव के विजेताओं की सूची

बिहार में 8 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा को सबसे अधिक तीन सीटें मिली, जबकि उसकी सहयोगी पार्टी जदयू को एक सीट मिली। दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की जबकि एक-एक सीट राजद और जनसुराज पार्टी को मिला।

1. कोसी स्नातक – डॉ. एनके यादव – भाजपा
2. तिरहुत शिक्षक – नरेंद्र प्रसाद सिंह – भाजपा
3. दरभंगा स्नातक – सर्वेश कुमार – भाजपा
4. पटना शिक्षक – डॉ. संजीव सिंह – राजद
5. पटना स्नातक -नीरज कुमार – जदयू
6.दरभंगा शिक्षक डॉ. सुरेश प्रसाद राय -जनसुराज पार्टी
7. तिरहुत स्नातक- बंशीधर ब्रजवासी -निर्दलीय
8.सारण शिक्षक राहुल राज-निर्दलीय

कर्नाटक एमएलसी चुनाव के विजेताओं की सूची

कर्नाटक में चार सीटों पर चुनावों में भाजपा ने तीन सीटें जीत ली, जबकि जनता दल (सेक्युलर) ने एक सीट पर जीत दर्ज की।

1. पश्चिम स्नातक- एसवी संकनूर – भाजपा
2. उत्तर-पूर्व शिक्षक- शशील जी. नमोशी – भाजपा
3. दक्षिण-पूर्व स्नातक – केएम सुरेश – भाजपा
4. बेंगलुरु शिक्षक- एपी रंगनाथ – जनता दल (सेक्युलर)

महाराष्ट्र एमएलसी चुनाव के विजेताओं की सूची

महाराष्ट्र में हुए पांच सीटों पर चुनावों में शरद पवार गुट ने दो सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि भाजपा, शिवसेना शिंदे गुट और कांग्रेस ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की।

1. पुणे शिक्षक – कौस्तुभ गावडे – भाजपा
2. अमरावती शिक्षक – किरण सरनाईक – शिवसेना शिंदे गुट
3. छत्रपति संभाजीनगर स्नातक – प्रतापसिंह पाटील -शरद पवार गुट
4. पुणे स्नातक – हर्षदा देशमुख-जाधव -शरद पवार गुट
5. नागपुर स्नातक- अभिजीत वंजारी – कांग्रेस

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *