जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ईरान को हराकर देश के नाम तीसरा स्वर्ण पदक किया है। भारतीय टीम ने ईरान की टीम को रोमांचक मुकाहबे में 37-34 के अंतर से मात दी है।
नई दिल्ली/नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने इतिहास रचते हुए फाइनल मुकाबले में ईरान को रोमांचक टक्कर देते हुए मात दी और गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया। देश के लिए एक और स्वर्ण पदक (Gold Medal) दिला दिया। भारतीय महिला खिलाड़ियों की इस सफलता के बाद देश भर के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर नेताओ और फैंस द्वारा महिला कबड्डी टीम को लगातार बधाइयां दी जा रही हैं।

रोमांचक फाइनल में ईरान को दी शिकस्त
नागोया, जापान में खेले गए इस खिताबी मुकाबले में भारत और ईरान की महिला टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। भारतीय महिला खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए अंततः ईरान को 37-34 के अंतर से हरा दिया। इस रोमांचक जीत के साथ ही भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स में कबड्डी पर अपना पुराना दबदबा एक बार फिर कायम कर लिया है। इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच में काफी कड़ी टक्कर देखने को मिली। मैच के पहले हाफ से ही भारतीय टीम ने 22-16 की बढ़त बना ली थी। इस मुकाबले के दौरान भारतीय टीम ने ईरान की टीम को दो बार ऑल आउट भी करवा दिया था।
इस मुकाबले का दूसरा हाफ काफी रोमांचक रहा, जिसमें ईरान की टीम ने जबरदस्त तरीके से वापसी करने के साथ भारतीय टीम को ऑल आउट भी कर दिया था। इससे भारतीय टीम की बढ़त काफी कम हो गई, लेकिन इसके बाद भारतीय टीम ने वापसी करने के साथ ईरान को ऑल आउट कर दिया। इस मुकाबले के खत्म होने तक भारतीय टीम ने अपनी बढ़त को बनाए रखा, जिससे मैच के अंत में स्कोर लाइन 37-34 रहा और टीम इंडिया गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब रही।
Asian Games 2026 में शुरू से विजेता की तरह खेली भारतीय टीम
Indian Women Kabaddi Team ने एशियन गेम्स 2026 में ग्रुप स्टेज से लेकर गोल्ड मेडल मैच तक विजेता की तरह खेला है। एशियन गेम्स 2026 के आगाज होने से पहले ही भारतीय महिला कबड्डी टीम को गोल्ड जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, जिसमें उनका प्रदर्शन भी शानदार देखने को मिला जो गोल्ड मेडल मुकाबले तक जारी रहा। ग्रुप स्टेज मुकाबले में जहां भारतीय महिला कबड्डी टीम का एकतरफा प्रदर्शन देखने को मिला, वहीं सेमीफाइनल मैच को भी उन्होंने एकतरफा अंदाज में खेला था। हालांकि गोल्ड मेडल मैच में भारतीय टीम को ईरान से कड़ी टक्कर भी मिली, जिसमें पहले हाफ में एक समय स्कोर 7-7 की बराबरी पर था, तो ऐसा लग रहा था कि परिणाम कुछ भी हो सकता है, लेकिन इसके बाद भारतीय टीम अपने खेल को अधिक आक्रामक किया और मैच को जीत लिया।
भारत का तीसरा स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम का यह गोल्ड मेडल भारतीय दल के लिए बेहद खास है। महिला कबड्डी टीम की इस जीत के साथ ही भारत ने इस महामुकाबले में तीसरा स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा और वह विजेता टीम की तरह खेलती रही। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने साबित कर दिया कि एशियाई स्तर पर कबड्डी में उनका फिलहाल कोई मुकाबला नहीं है।

