दिल्ली में बिहार भवन के RC मनोज कुमार सिंह की बैठक, बिहार-भारत सरकार निगरानी पोर्टल की समीक्षा के बाद दिए निर्देश

Manoj kumar singh RC Bihar bhawan held meeing on SAMANVAY - Bihar-Govt of India Monitoring Portal

A review meeting and training session for the Samanvay – Bihar–GoI Case Monitoring Portal was held at Bihar Bhawan, New Delhi.
Briefing was held with officials of Bihar Bhawan & departmental nodal officers, GoB, under the chairmanship of RC Manoj kumar singh IAS to review the Samanvay – Bihar–GoI Monitoring Portal. Focusing on pending matters, their status and timely action.The Samanvay – Bihar–GoI Case Monitoring Portal is a specialized digital governance platform launched by the Government of Bihar to monitor, track, and coordinate state matters pending with various ministries and departments of the Central Government (Government of India).

दिल्ली : बिहार भवन के अधिकारियों और बिहार सरकार के विभागीय नोडल अधिकारियों के साथ आवासीय आयुक्त (RC) मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक ब्रीफिंग आयोजित की गई, जिसमें समन्वय – बिहार-भारत सरकार निगरानी पोर्टल की समीक्षा की गई। इस समीक्षा बैठक में मुख्य बिंदु केंद्र और राज्य के बीच लंबित मामलों की वर्तमान स्थिति का मूल्यांकन और विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं को दूर करना था। आयुक्त मनोज कुमार सिंह निगरानी पोर्टल की डेटा अपडेट करने की गति और पोर्टल की प्रभावशीलता की जांच पर नजर रखने और लंबित कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया।

SAMANVAY - Bihar-Govt of India Monitoring Portal
SAMANVAY – Bihar-Govt of India Monitoring Portal

#SAMANVAY – Bihar-Govt of India Monitoring Portal :

https://samanvay.bihar.gov.in/

इस मीटिंग में बिहार के RC मनोज कुमार की अध्यक्षता में दिल्ली स्थित बिहार भवन के अधिकारियों और बिहार सरकार के विभागीय नोडल अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य “समन्वय – बिहार-भारत सरकार निगरानी पोर्टल” (SAMANVAY – Bihar-Govt of India Monitoring Portal) की समीक्षा करना था। ये पोर्टल ,डिजिटल प्लेटफॉर्म बिहार सरकार के विभिन्न विभागों और केंद्र सरकार (भारत सरकार) के बीच चल रही योजनाओं, विकासात्मक परियोजनाओं और लंबित मामलों की रियल-टाइम निगरानी और बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने के लिए बनाया गया है।

आवासीय आयुक्त मनोज कुमार ने सभी विभागीय नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पोर्टल पर नियमित रूप से डेटा अपडेट करें और केंद्र सरकार के मंत्रालयों के साथ समन्वय को और मजबूत करें ताकि राज्य की परियोजनाओं को गति मिल सके। यह पोर्टल बिहार सरकार की प्रशासनिक दक्षता को बढ़ाने और केंद्रीय फंड व परियोजनाओं का समय पर लाभ उठाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आपको बता दें कि आवासीय आयुक्त के साथ-साथ उनके पास मुंबई में इन्वेस्टमेंट कमिश्नर (Investment Commissioner) का अतिरिक्त प्रभार भी है।

जानिए क्या है SAMANVAY – Bihar-Govt of India Monitoring Portal

समन्वय पोर्टल (Samanvay Portal) बिहार सरकार और केंद्र सरकार (GoI) के बीच विभिन्न विभागों के लंबित मामलों और योजनाओं की रियल-टाइम ट्रैकिंग और बेहतर तालमेल के लिए विकसित किया जा रहा एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है।बिहार कैबिनेट ने सितंबर 2026 में इस पोर्टल के निर्माण को मंजूरी दी है। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य बिहार सरकार के अलग-अलग विभागों के उन मामलों, प्रस्तावों और परियोजनाओं की निगरानी करना है जो केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों या विभागों के पास लंबित हैं।केस और प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग: इसकी मदद से राज्य सरकार यह ट्रैक कर पाएगी कि केंद्र के पास भेजे गए किसी प्रस्ताव या कानूनी मामले की वर्तमान स्थिति क्या है। यह पोर्टल केंद्र और राज्य के अधिकारियों के बीच संचार को आसान बनाएगा, जिससे रुकी हुई योजनाओं या न्यायिक मामलों को तेजी से निपटाया जा सकेगा। इस पोर्टल के जरिए डिजिटल माध्यम से सूचनाओं का आदान-प्रदान सुचारू रूप से होगा, जिससे फाइलों के निपटारे में होने वाली देरी कम होगी। यह पोर्टल मुख्य रूप से सरकारी विभागों, नोडल अधिकारियों और मंत्रालयों के आंतरिक उपयोग (G2G – Government to Government) के लिए है ताकि प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाई जा सके।

दिल्ली : किशोर कुमार सिंह

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *