Asian Games 2026: कबड्डी में आया एक और गोल्ड, भारतीय पुरुष टीम ने ईरान को हराया

Asian Games 2026 mens kabaddi team wins gold

 

एशियन गेम्स 2026 भारत के कबड्डी के लिए आज दोहरा गोल्ड लेकर आया। भारतीय पुरूष कबड्डी टीम ने भी फाईनल मुकाबले में ईरान को 39-35 के अंतर से हराकर गोल्ड पर कब्जा जमाया।

जापान में चल रहे एशियाई गेम्स 2026 में आज भारत को चौथा गोल्ड मिला। कबड्डी में महिला वर्ग के साथ पुरूष वर्ग ने भी सोना दिलाया। कबड्डी मैच के फाईनल की शुरुआत से ही भारत और ईरान, दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। हालांकि ईरान के खिलाड़ियों ने भारतीय डिफेंस पर शुरुआत में दबाव बनाया और पहला हाफ खत्म होने तक ईरान 18-17 से मामूली बढ़त पर भी था, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने मैच में जबरदस्त वापसी की और 39-35 के अंतर से मैच जीतकर गोल्ड अपने नाम किया। आज के एशियन खेलों की सबसे खास बात यह रही कि महिला और पुरूष दोनों ही टीमों का फाईनल ईरान के साथ रहा और दोनों ही मैच रोमांचकारी रहे। अंत में दोनों मैचों का रिजल्ट रहा कि भारत कम अंतर के साथ दोहरे गोल्ड पर कब्जा करने में कामयाब रहा।

मैच के आखिरी तक बरकरार रहा रोमांच

भारत और ईरान के बीच होने वाला कबड्डी का फाईनल आखिरी तक रोमांचकारी रहा। मुकाबला इतना रोमांचक और सांस रोक देने वाला था कि आखिरी पलों तक हर किसी की धड़कनें तेज थीं, लेकिन अंत में भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी सूझबूझ और ताकत के दम पर बाजी पलट दी और 39-35 के अंतर से जीतकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *