एशियन गेम्स 2026 : सेमीफाईनल में भारत ने श्रीलंका को 124 रनों से हराया, पाकिस्तान से होगी फाईनल में भिड़ंत

एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम ने 45 रनों के स्कोर पर श्रीलंका को ऑल-आउट कर दिया। इसके साथ ही फाईनल में अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ भारत का मुकाबला होगा।

एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट में भारत को स्वर्ण पदक पाने से सिर्फ एक कदम दूर है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहले ही अपनी झोली में गोल्ड ला चुकी है। फाईनल मुकाबले में पाकिस्तान के साथ भारत की भिड़ंत गोल्ड के लिए होगी। आज के सेमीफाईनल मुकाबले में श्रीलंका ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। यह मैच शुरू से एकतरफा रहा। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन बनाया, जिसके जबाव में श्रीलंका की पूरी टीम 9.5 ओवर में केवल 45 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी। भारतीय गेंदबाजी के आगे श्रीलंका का एक भी बल्लेबाज नहीं टिक पाया और सारे खिलाड़ी आए-गए वाले भूमिका में नजर आए।

भारत और पाकिस्तान के बीच गोल्ड के लिए होनेवाला फाईनल मुकाबला 3 अक्तूबर (शनिवार) को सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

भारत के कुछ खिलाड़ी चमके तो कुछ ने निराश किया

भारत की ओर से ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 80 रन बनाए, जिसके चलते टीम इंडिया 169 का आंकड़े पर जा सकी। ईशान किशन के अलावा वैभव सूर्यवंशी ने 6 चौके और 2 छक्के लगाकर 38 रन बनाए। इस मैच में बाकी सभी बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। अभिषेक शर्मा ने 07 रन, संजू सैमसन ने 07 रन, तिलक वर्मा ने 02 रन, अक्षर पटेल ने 08 रन, शिवम दुबे 03 रन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 13 रन बनाए, जबकि वाशिंगटन सुदंर 07 रन पर नाबाद रहे। गेंदबाजी में भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा ने 2-2 विकेट लिए, जबकि वाशिंगटन सुंदर के खाते में 1 विकेट आया।

श्रीलंका का बल्लेबाजी में बेहद खराब प्रदर्शन

एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में चेज के लिए मैदान पर उतरी श्रीलंका की तरफ से बहुत ही खराब बल्लेबाजी देखने को मिली। श्रीलंकाई टीम ने बगैर कोई रन बनाए 2 विकेट गंवा दिए, जबकि 02 रन के स्कोर पर टीम का तीसरा विकेट गिर गया। इसके बाद 18 रन पर टीम का चौथा और पांचवां विकेट गिरा। सिर्फ 18 रन पर श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। इसके बाद 31 रन पर छठा और 33 रन पर सातवां विकेट गिरा। बाकी आठवां, नौवां और दवसां विकेट 45 रन के स्कोर पर ही गिर गया।

 

Asian Games 2026: India defeated Sri Lanka by 124 runs in the semi-final; will face Pakistan in the final.

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *