मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार और एसआईआर के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी ने मुंबई में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। इस आंदोलन को विपक्षी पार्टियों का भी समर्थन मिला। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर दिल्ली में विपक्षी पार्टियों और अन्य संगठनों के सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को भी हिरासत में लिया गया।
CJP Protest Against Gyanesh Kumar and SIR : मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को लेकर एक तरफ जहां कॉकरोच जनता पार्टी सहित पूरा विपक्षी दल एकजुट होकर दिल्ली और मुंबई में प्रदर्शन कर रहा है और इस्तीफे की मांग कर रहा है, वहीं बीजेपी अब भी ज्ञानेश कुमार का पूरी तरह से समर्थन कर रही है। इन प्रदर्शनों में भारी भीड़ भी देखी गई है। कॉकरोच जनता पार्टी ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है और ऐलान कर रही है कि अब देश भर में अधिक आंदोलन शुरू होगा। मुंबई के शिवाजी पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी के इस आंदोलन में विशाल ददलानी, शबाना आजमी और नसीरुद्दीन शाह समर्थन देने पहुंचे। केवल वॉलीवुड ही नहीं बल्कि शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने भी मुंबई में CJP के प्रदर्शन का समर्थन किया। आदित्य ठाकरे ने कहा कि मुंबई लोकतंत्र को वापस हासिल करने के लिए आगे आ रहा है और लोगों से CJP के प्रदर्शन में शामिल होना चाहिए।

चुनाव आयोग और SIR को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। आज गांधी जयंती के दिन दिल्ली से मुंबई तक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और SIR को लेकर अलग-अलग विपक्षी दल, छात्र संगठन और सामाजिक संगठन विरोध कर रहे हैं। दिल्ली के जंतर-मंतर पर AISA समेत कई संगठन प्रदर्शन के लिए पहुंचे, लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है। पुलिस ने प्रदर्शन करने पहुंचे आप नेता संजय भारद्वाज, आतिशी समेत 700 से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया। आपको बता दें कि INDIA ब्लॉक भी आज 2 से 8 अक्टूबर तक देशभर के जिलों में ‘सेव डेमोक्रेसी’ मार्च निकालेंगे। इसके अलावा 6 अक्टूबर को विपक्षी दल के सांसद दिल्ली में चुनाव आयोग के दफ्तर तक मार्च करेंगे।
ज्ञानेश कुमार को सम्मानित करने की जरूरत है- केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
एक तरफ पूरे देश में विपक्षी पार्टियों और विभिन्न संगठनों द्वारा सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही है, वहीं बीजेपी ने उन्हें सम्मानित करने की बात कही है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार (02 अक्टूबर, 2026) को बेगूसराय में मीडिया से कहा कि चुनाव मुख्य आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने जिस तरह से अवैध नामों को काटा है, उनको सम्मानित करने की जरूरत है। कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, “जिसने जीवन भर चोरी की… लोकतंत्र का गला घोंटा… आज वही कांग्रेस ज्ञानेश कुमार के ऊपर आरोप लगा रही है… बिहार में महीनों दिन घूमते रहे राहुल गांधी और तेजस्वी यादव… जब इलेक्शन कमीशन ने कहा कि आप नाम भेजें जिसका नाम कटा है, एक नाम नहीं दिया… मैं तो कहता हूं कि ज्ञानेश कुमार को सम्मानित करने की जरूरत है… उन्होंने जिस तरह से सारे अवैध नामों को काटा है…”

