खेल संवाददाता
ICC locks in major men’s tournament windows through 2035.
A long-term calendar takes shape as the ICC announces major men’s tournament windows through 2035.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने इंडोनेशिया के बाली में हुई बैठक में साल 2035 तक के बड़े पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट्स के शेड्यूल को मंजूरी दे दी है।
आईसीसी ने आने वाले साल 2035 तक के बड़े इवेंट्स के शेड्यूल और तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस कार्यक्रम में वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंट शामिल हैं। शेड्यूल के अनुसार ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले आईसीसी पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप 2028 से लेकर आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप 2035 तक का कार्यक्रम तय है। अगले साल साउथ अफ्रीका में होने वाले आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप के बाद, यह टूर्नामेंट वापस उपमहाद्वीप में आएगा, जहां 9 अक्टूबर से 23 नवंबर तक भारत और बांग्लादेश मिलकर इसकी मेजबानी करेंगे। साल 2035 में होने वाले अगले संस्करण की भी पुष्टि हो गई है, जो अक्टूबर-नवंबर के दौरान आयोजित किया जाएगा, लेकिन इसके मेजबान अभी तय नहीं किए गए हैं।
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में 12 अक्टूबर से 12 नवंबर 2028 तक होने वाले पुरुष T20 वर्ल्ड कप के 11वें संस्करण के बाद, अगला टूर्नामेंट 2030 में होगा, जिसकी मेजबानी इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और आयरलैंड के साथ मिलकर करेगा. इसके बाद के दो संस्करण 2032 और 2034 में होने हैं, लेकिन इनके वेन्यू अभी तय नहीं किए गए हैं.
2028 से 2035 तक के प्रमुख आईसीसी टूर्नामेंट्स का शेड्यूल: ICC ने 2035 तक के शेड्यूल का किया ऐलान
https://x.com/ICC/status/2121958537396150705
वर्ष टूर्नामेंट संभावित समय / तारीखें मेजबान देश / शहर
2028 आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 12 अक्टूबर – 12 नवंबर 2028 ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड
2029 आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 9 – 28 अक्टूबर 2029 भारत
2029 डब्ल्यूटीसी (WTC) फाइनल जून 2029 इंग्लैंड
2030 आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप – इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और आयरलैंड
2031 डब्ल्यूटीसी (WTC) फाइनल जून 2031 इंग्लैंड
2031 आईसीसी पुरुष वनडे वर्ल्ड कप 9 अक्टूबर – 23 नवंबर 2031 भारत और बांग्लादेश
2032 आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप अक्टूबर – नवंबर 2032 अभी तय नहीं
2033 डब्ल्यूटीसी (WTC) फाइनल जून 2033 मेजबान की घोषणा बाद में
2033 आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी अक्टूबर 2033 अभी तय नहीं
2034 आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप जुलाई 2034 अभी तय नहीं (इंग्लैंड दावेदार)
2035 डब्ल्यूटीसी (WTC) फाइनल जून 2035 मेजबान की घोषणा बाद में
2035 आईसीसी पुरुष वनडे वर्ल्ड कप अक्टूबर – नवंबर 2035 अभी तय नहीं





