दिल्ली : भारत मंडपम में 45वां इंटरनेशनल ट्रेड फेयर, 14 से 27 नवंबर तक चलेगा

45th India International Trade Fair

दिल्ली : किशोर कुमार सिंह

Trade Fair (IITF) 2026: 45th India International Trade Fair to be Held at Bharat Mandapam from November 14–27, 2026.

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाला यह ट्रेड फेयर 14 से 27 नवंबर तक चलेगा। इसमें 19 नवंबर से आम जनता जा सकेगी। टिकट ऑनलाइन या चुनिंदा मेट्रो स्टेशनों से मिलेंगे।

दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भव्य ‘भारत मंडपम’ एक बार फिर देश-दुनिया की कला, संस्कृति और व्यापार के महाकुंभ का गवाह बनने जा रहा है। ऑटोस्टाइल वर्ल्ड एक्सपो जैसे बड़े इवेंट्स की चमक-दमक के ठीक बाद अब भारत के सबसे बड़े कंज्यूमर और कमर्शियल एक्सिबिशन यानी 45वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (IITF 2026) हो रहा है। आज शुक्रवार 13 नवंबर से शुरू होकर यह मेला 27 नवंबर 2026 तक चलेगा। 13 नवंबर को इसके आधिकारिक उद्घाटन के बाद 14 नवंबर से आम और खास लोगों के लिए इसके दरवाजे खुल जाएंगे। इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन (ITPO) द्वारा आयोजित इस बार के मेले की थीम ‘विकास और विरासत’ रखी गई है, जो आधुनिक भारत की तरक्की और हमारी पारंपरिक कारीगरी का अनूठा संगम पेश करेगी।

प्रगति मैदान के किसी भी एंट्री गेट पर टिकट की बिक्री नहीं होती है। मेला शाम 7:30 बजे तक खुला रहेगा, लेकिन परिसर के अंदर प्रवेश शाम 5:30 बजे ही बंद कर दिया जाएगा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए इस पूरे आयोजन को दो अलग-अलग हिस्सों में बांटा गया है। शुरुआती पांच दिन यानी 14 से 18 नवंबर तक ‘बिजनेस डेज’ रखे गए हैं, जो खास तौर पर व्यापारियों, खरीदारों और डिस्ट्रीब्यूटर्स के लिए हैं। इन दिनों में वयस्कों के लिए टिकट की संभावित कीमत 500 रुपये और बच्चों के लिए 150 से 200 रुपये के आसपास रहेगी, जबकि पांचों दिनों का सीजन पास 1,800 रुपये में उपलब्ध होगा।

19 नवंबर से आम जनता के लिए खुलेंगे दरवाजे

व्यापारिक दिनों के खत्म होने के बाद 19 नवंबर से 27 नवंबर तक का समय आम लोगों के लिए समर्पित रहेगा।दर्शक आईटीपीओ की आधिकारिक वेबसाइट, हैलो ट्रैवल इवेंट पोर्टल या फिर दिल्ली मेट्रो के ‘सारथी’ (DMRC Saarthi) मोबाइल ऐप के जरिए आसानी से ऑनलाइन टिकट खरीद सकते हैं। जो लोग ऑफलाइन टिकट लेना चाहते हैं, उनके लिए दिल्ली मेट्रो के 55 चुनिंदा स्टेशनों पर टिकट काउंटर बनाए गए हैं।

 

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *