भारत ने पाकिस्तान को हराकर नौवां अंडर-19 एशिया कप खिताब जीता

india wins U19 Asia Cup 2026

ACC Men’s U19 Asia Cup:India U19 fought back from the jaws of defeat to beat Pakistan U19 by one wicket and win the U19 Asia Cup 2026 title.

भारत ने अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर रिकॉर्ड नौवीं बार खिताब अपने नाम किया है। पाकिस्तान के 338 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय पर भारतीय टीम 252 रन पर आठ विकेट गंवाकर मुश्किल में थी, लेकिन मनल चौहान (47) और मोहित उल्वा (नाबाद 49) ने शानदार बल्लेबाजी कर आखिरी गेंद पर जीत दिलाई। ओमान के मस्कट स्थित अल अमेरात क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को आखिरी गेंद पर 1 विकेट से हराया।

U19 Asia Cup 2026 Final:भारत के मोहित उलवा गेंदबाज हैं, जिन्हें फाइनल में अपनी गेंदबाजी के लिए नहीं बल्कि बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला है। उन्होंने 26 गेंदों में नाबाद 49 रन बनाए। वीरेंदर सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर चुना गया है , जिन्होंने फाइनल में भी 58 रनों की पारी खेलकर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई थी।

मनल चौहान और मोहित उलवा के बीच अच्छी साझेदारी बन गई थी, दोनों ने लगभग हारे हुए मैच में भारत की वापसी करवा दी थी 18 गेंदों में 30 रन और चाहिए थे. 48वां ओवर निकाब शफीक ने डाला। पहली गेंद पर 1 रन लेकर मोहित ने स्ट्राइक मनल चौहान को दे दी. अगली गेंद पर मनल कैच आउट हो गए, जो भारत का नौवां विकेट था. 309 पर गिरे इस विकेट से भारतीय फैंस फिर मायूस हो गए थे, क्योंकि अब भारत की आखिरी जोड़ी खेल रही थी और अभी भी 29 रन और चाहिए थे।

11वें नंबर पर आए चीगुरुपति ने 48वें ओवर में एक चौका लगाया और 3 गेंद डॉट, इस ओवर में सिर्फ 5 रन आए और 1 विकेट. 48 ओवर के बाद स्कोर 313/9 था, जीत के लिए 12 गेंदों में 25 रन चाहिए थे। 49वां ओवर मोहम्मद सायम ने डाला, जिसमें मोहित उलवा ने 2 चौके और 1 छक्का जड़ा. इस ओवर से 17 रन आ गए, अब आखिरी ओवर में 8 रन चाहिए थे।

आखिरी ओवर में चाहिए थे 8 रन, अंतिम गेंद में हुआ फैसला

मोहित उलवा ने 49वें ओवर की आखिरी गेंद पर 1 रन लेकर स्ट्राइक अपने पास रखी। पाकिस्तान के लिए आखिरी ओवर अहमद हुसैन ने डाला, जिसमें उन्हें 8 रन डिफेंड करने थे। पहली गेंद डॉट, दूसरी पर वाइड से एक रन आया। मोहित ने दूसरी गेंद पर सिंगल ले लिया, तब लगा कि कहीं गलती तो नहीं कर दी क्योंकि स्ट्राइक चीगुरुपति के पास आ गई थी। फिर उन्होंने भी 1 रन लिया। चौथी और पांचवीं गेंद पर भी 1-1 ही रन आया। अब आखिरी गेंद पर 3 रन चाहिए थे, ड्रा के लिए भी 2 रन बनाने थे। मोहित उलवा ने शानदार चौका लगाकर भारत को मैच जीता दिया।

 

 

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *