हॉकी वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराया , टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान

खेल संवाददाता

WorldCupHockey2026: India defeated 🇵🇰 Pakistan 5-3. India advances to the next round; Pakistan is out of the World Cup.
IND vs PAK 2026 FIH Hockey World Cup: भारत ने आज नीदरलैंड्स के आम्सटलवेन स्टेडियम में 2026 हॉकी वर्ल्ड कप के पूल-डी के मुकाबले में पाकिस्तान को 5-3 से हरा दिया है। भारत और पाकिस्तान की हॉकी टीमों के बीच 16 साल के लंबे इंतजार के बाद विश्व कप का मैच खेला गया था। वर्ल्ड कप में दोनों के बीच पिछला मुकाबला 2010 में दिल्ली की सरजमीं पर खेला गया था जिसमें टीम इंडिया ने 4-1 से बाजी मारी थी। इसके साथ टीम इंडिया जीत के साथ ही अगले दौर में चली गई और पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया है।

पहले क्वार्टर में टीम इंडिया ने कप्तान हरमनप्रीत सिंह (5वें मिनट पर) और अभिषेक (11वें मिनट पर) के गोल की बदौलत 2-0 की बढ़त हासिल कर ली. इसके बाद दूसरा क्वार्टर दिलचस्प रहा, जहां दोनों टीम की तरफ से 2-2 गोल देखने को मिले। भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत (21वें मिनट पर) और अभिषेक (24वें मिनट पर) ने गोल दोहराए। दूसरी तरफ पाकिस्तान के लिए हन्नान शाहिद (22वें मिनट पर) और सूफियान खान (25वें मिनट पर) ने गोल किए।

अगले दौर में भारत, टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान

आज की जीत के साथ टीम इंडिया अगले दौर में पहुंच गई है। पूल में टीम इंडिया ने 3 में 2 मैच जीते और 6 प्वाइंट्स हासिल किया है। दूसरी तरफ बाहर होने वाली पाकिस्तान को एक भी जीत नसीब नहीं हुई। टीम ने 3 में से 2 मैचों में हार का सामना किया और बाकी 1 ड्रॉ पर समाप्त हुआ

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *