परिसीमन या डिलिमिटेशन 2026 से उत्तर से दक्षिण राज्यों के चुनाव में काफी असर पड़ेगा। कैबिनेट मीटिंग में परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को मंजूरी मिलने के बाद अब 30 नवंबर को संसद के विशेष सत्र में लोकसभा में बिल पेश होगा। परिसीमन बिल के 50% एकसमान वृद्धि मॉडल के हिसाब से लोकसभा की सीटें 543 से बढ़कर 816 हो सकती है।
परिसीमन की तैयारी पहले से ही सरकार द्वारा किया जा रहा है और भविष्य में बढ़ने वाली सांसदों की संख्या को ध्यान में रखते हुए ही नए संसद भवन का निर्माण किया गया है, जिसकी लोकसभा में बैठने की क्षमता बढ़ाकर 888 है। आम बोलचाल की भाषा में कहें तो जनसंख्या के हिसाब से लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की सीमा को फिर से तय करने को परिसीमन कहा जाता है। यह फॉर्मूला दक्षिण बनाम उत्तर के प्रतिनिधित्व संतुलन को साधने की कोशिश करता है ।
केन्द्र सरकार का प्रस्ताव: सभी राज्यों में 50% सीटों की बढ़ोतरी
केंद्र सरकार ने परिसीमन में सभी राज्यों की लोकसभा सीटों में एकसमान 50 प्रतिशत की वृद्धि करने का प्रस्ताव रखा है। सरकार का यह फॉर्मूले से विशेष रूप से दक्षिणी राज्यों की मांग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें जनसंख्या नियंत्रण में सफल रहे राज्यों के संसदीय प्रतिनिधित्व को सुरक्षित रखने की मांग की जाती रही है। हालांकि, इसका विरोध भी किया जाएगा, क्योंकि एक तो अधिक जनसंख्या वृद्धि वाले राज्य आबादी के अनुपात में प्रतिनिधित्व की मांग करते हैं और दूसरा अगर संसदीय प्रतिनिधित्व के व्यापक संतुलन की बात करें तो भी यह 2011 की जनगणना के आंकड़ों के इस्तेमाल कर बनाया गया है। वर्तमान में स्थिति बदली हुई है और सरकार कह रही है कि आगामी 25 वर्षों के लिए यह परिसीमन है तो फिर जनसंख्या के आंकड़ों के आधार पर इसका विरोध किया जा सकता है।
परिसीमन के 50% वृद्धि के बाद राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशवार अनुमानित सीटें
केन्द्र सरकार के प्रस्ताव के अनुसार अगर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की लोकसभा सीटों में 50% की वृद्धि की जाती है, तो प्रत्येक राज्य की वर्तमान और प्रस्तावित सीटों की संख्या इस प्रकार होगी:
राज्य / केंद्र शासित प्रदेश वर्तमान सीटें 50% वृद्धि कुल नई सीटें
आंध्र प्रदेश 25 13 38
अरुणाचल प्रदेश 2 1 3
असम 14 7 21
बिहार 40 20 60
छत्तीसगढ़ 11 6 17
गोवा 2 1 3
गुजरात 26 13 39
हरियाणा 10 5 15
हिमाचल प्रदेश 4 2 6
झारखंड 14 7 21
कर्नाटक 28 14 42
केरल 20 10 30
मध्य प्रदेश 29 15 44
महाराष्ट्र 48 24 72
मणिपुर 2 1 3
मेघालय 2 1 3
मिजोरम 1 1 2
नागालैंड 1 1 2
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली़ 7 4 11
ओडिशा 21 11 32
पुडुचेरी 1 1 2
पंजाब 13 7 20
राजस्थान 25 13 38
सिक्किम 1 1 2
तमिलनाडु 39 20 59
तेलंगाना 17 9 26
त्रिपुरा 2 1 3
उत्तर प्रदेश 80 40 120
उत्तराखंड 5 3 8
जम्मू और कश्मीर 5 3 8
पश्चिम बंगाल 42 21 63
अन्य केंद्र शासित प्रदेश 6 3 9
मनोनीत सदस्य 2 ——— 2
कुल संपूर्ण योग 545 272* 817*
*नोट: उपरोक्त संख्या प्रस्तावित 50% वृद्धि के आकलन पर आधारित है, राउंडिंग ऑफ की वजह से कुछ संख्याओं में थोड़ा अंतर हो सकता है।






