संसद के शीतकालीन सत्र की औपचारिक घोषणा के बजाय केन्द्र सरकार ने दोनों सदनों की विशेष बैठकें बुलाने की घोषणा की है। इसमें लोकसभा की बैठक 30 नवंबर 2026 से और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर 2026 से शुरू होंगी। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि ये बैठकें 3 दिसंबर 2026 तक चल सकती हैं।
शार्प वे न्यूज नेटवर्क ।
केंद्र सरकार ने संसद के शीतकालीन सत्र के बजाय विशेष सत्र बुलाने की घोषणा की है। इसकी घोषणा करते हुए संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि ये बैठकें ज़रूरी सरकारी कामकाज के लिए बुलाई जा रही हैं। प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा है कि शीतकालीन सत्र क्यों नहीं बुला रही सरकार? इसके जगह चार दिवसीय विशेष सत्र क्यों बुला रही है? पिछले दिनों संसद के शीतकालीव सत्र में हो रही देरी को लेकर सरकार को घेरा जा रहा था, लेकिन अब विशेष सत्र को लेकर विपक्ष सरकार की मंशा पर सवाल उठा रहा है।
चार दिवसीय विशेष सत्र में ये मुद्दे हो सकते हैं पेश
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने तारीखों का ऐलान किया। इस सत्र में महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े प्रस्तावों को पेश किया जा सकता है और इसपर चर्चा की जा सकती है। ये विधेयक अप्रैल 2026 के सत्र में रह गये थे, इसलिए माना जा रहा है इसपर विचार किया जाएगा। लोकसभा सीटें 50% बढ़ाने का प्रस्ताव कैबिनेट से मंजूर हो गया है और माना जा रहा है कि अगले 25 साल इसकी संख्या नहीं बदलेगी। रिसीमन बिल पास कराने के लिए सरकार का प्लान ने सभी राज्यों में 50% लोकसभा सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। DMK, NCP(SP) और YSRCP इसपर सरकार का समर्थन दे सकती हैं।
विपक्षी पार्टी कांग्रेस क्यों कर रही है सत्र का विरोध ?
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने एक्स पर पूछा कि सरकार नियमित शीतकालीन सत्र क्यों नहीं बुला रही है? मनीष तिवारी का कहना है कि विशेष सत्र को नियमित सत्र की जगह नहीं लेनी चाहिए। सरकार अगर अप्रैल में पास नहीं हुए विधेयक को फिर लाना चाहती है, तो वह नियमित सत्र में भी ऐसा कर सकती है। हालांकि विपक्षी दल कांग्रेस ने कहा कि सत्र के केवल दो दिन पहले तारीखों का ऐलान करना भी सरकार की मंशा को दर्शाता है। सरकार विपक्षी दलों को समय नहीं देना चाहती है और आनन-फानन में विधेयक पास करवाना चाहती है।






