दिल्ली : किशोर कुमार सिंह
Union Cabinet Approves Four-Laning of 82 km NH-22 Stretch in Bihar.
Cabinet Approves Four-Laning of 82 km NH-22 Stretch in Bihar. Cabinet approves Rs 3,590.73-crore four-laning of NH-22 in Bihar
The Cabinet Committee on Economic Affairs, chaired by Prime Minister Narendra Modi, on Wednesday approved the upgradation of the 82.578-km Muzaffarpur-Sitamarhi-Sonbarsa section of NH-22 to four-lane standard in Bihar.The project will be developed under the Hybrid Annuity Mode (HAM) at a total capital cost of Rs 3,590.73 crore.The upgraded corridor will connect the India-Nepal border at Sonbarsa with Muzaffarpur, where it links with NH-27, part of the East-West Corridor.The project is expected to ease congestion in densely populated areas along the route, including Muzaffarpur, Muksudpur, Runni Saidpur, Thumma, Dumra, Bhutahi and Sonbarsa.
The four-lane corridor has been designed for a maximum speed of 100 kmph, with an average speed of 80 kmph. It will have no at-grade median openings to facilitate safer and faster movement of traffic.
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज बिहार को बड़ा तोहफा दिया है। कैबिनेट की आज हुई बैठक में बिहार के मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सोनवर्षा फोरलेन हाईवे को मंजूरी दी गयी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि बिहार के लिए लाइफलाइन साबित होने वाली इस परियोजना से प्रगति का एक नया अध्याय शुरू होने वाला है। पीएम मोदी ने लिखा है कि बिहार के चौतरफा विकास के हमारे प्रयासों में कनेक्टिविटी का तेज विस्तार बहुत जरूरी है। इसी दिशा में आज हमारी सरकार ने एनएच-22 के मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सोनबरसा सेक्शन पर 4-लेन के निर्माण को मंजूरी दी है। इससे जहां सफर में लगने वाला समय बचेगा, वहीं आर्थिक गतिविधियों और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
https://x.com/narendramodi/status/2090037198062285190
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस महत्वपूर्ण परियोजना की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार जताया है।
https://x.com/samrat4bjp/status/2090032140155285850
82.5 KM लंबाई, करीब 3590 करोड़ की लागत से होगा निर्माण
परियोजना का विकास हाइब्रिड एन्युइटी मोड (एचएएम) के तहत किया जाएगा। इसकी कुल पूंजी लागत 3590.73 करोड़ रुपए होगी और इसकी कुल लंबाई 82.578 किलोमीटर है। प्रस्तावित परियोजना बिहार के विस्तारित राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क के साथ एकीकरण के कारण महत्वपूर्ण रणनीतिक और आर्थिक महत्व रखती है। यह एक प्रमुख फीडर कॉरिडोर के रूप में बिहार के सोनबरसा स्थित भारत-नेपाल सीमा को एनएच-27 (पूर्व-पश्चिम गलियारा) पर स्थित मुजफ्फरपुर को जोड़ेगा। परियोजना से मुजफ्फरपुर, मुक्सुदपुर, रुन्नी सैदपुर, थुम्मा, दुमरा, भुतही और सोनबरसा के घनी आबादी वाले क्षेत्रों में ट्रैफिक को काफी कम करने में मदद मिलेगी। इस मार्ग को 100 किमी प्रति घंटे और 80 किमी प्रति घंटे की औसत गति के डिजाइन किया गया है।

