बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केन्द्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार होने के संकेत

Modi cabinet expension soon

दिल्ली : विशेष संवाददाता

Modi cabinet expension soon:

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान के बाद अब केन्द्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार से जुडी खबर सामने आ रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी महीने अपनी सरकार में बड़ा फेरबदल कर सकते हैं। करीब दो दर्जन से ज्यादा मंत्रियों के विभाग बदले जाने के संकेत हैं। कुछ मंत्रियों का बोझ घट सकता है तो कुछ को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

संगठन में बदलाव के बाद अब सरकार में भी जिम्मेदारियों का बंटवारा नए सिरे से होने के संकेत मिल रहे हैं। करीब दो दर्जन से अधिक मंत्रियों के विभाग बदले जा सकते हैं। कुछ मंत्रियों का कामकाज कम किया जा सकता है, जबकि कुछ को नई और बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। कुछ चेहरों की सरकार से संगठन में वापसी भी संभव है। इन बदलावों से सरकार की आने वाले समय की प्राथमिकताओं का संकेत मिल सकता है।
2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा के सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर भी ध्यान दिया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक में से किसी एक को केंद्र में लाने की चर्चा है। तमिलनाडु से द्रमुक को भी केंद्र में जगह मिलने की संभावना जताई जा रही है।

आपको बता दें कि बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने तीन दिन पहले नई टीम का ऐलान किया है। राष्ट्रीय महामंत्री और वसुंधरा राजे और स्मृति ईरानी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। नयी टीम में कुल 65 नेताओं की लिस्ट में पार्टी ने 13 उपाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महामंत्री और 16 राष्ट्रीय मंत्री बनाए हैं। लिस्ट में 13 महिलाएं हैं। आपको बता दें कि साल 2027 में 7 राज्यों- उत्तरखंड , उत्तर प्रदेश ,गुजरात , पंजाब, हिमाचल प्रदेश गोवा और मणिपुर में विधान सभा चुनाव होंगे। बीजेपी की नयी टीम का इसमें लिटमस टेस्ट भी होगा। नयी लिस्ट में उत्तरप्रदेश का ध्यान रखा गया है। जहाँ अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले है। यूपी से कुल 8 नेता टीम बीजेपी में शामिल किये गए है। बीजेपी ने प्रचार प्रसार कर रहे अमित मालवीय की छुट्टी कर दी है। उनकी जगह सोशल मीडिया संयोजक दीपक म्हस्के बनाए गए हैं।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *