cricket indian womens team win-gold medal in asian games 2026
WomenAsianGamesFinal: भारत महिला क्रिकेट टीम ने आज जापान में चल रहे एशियन गेम्स में श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया है। एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट टीम पहला स्वर्ण पदक दिलाया है। हरमनप्रीत कौर की टीम ने फाइनल में श्रीलंका को 147 रनों के बड़े अंतर् से हराया। शेफाली वर्मा (48), स्मृति मंधाना (79) और ऋचा घोष (49) की शानदार पारी की मदद से भारत ने फाइनल में 216 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। वर्ष 2023 में हांगझोऊ एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में श्रीलंका को 19 रनों से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया था।

आइची-नागोया एशियन गेम्स (2026): एशियन गेम्स 2026 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का गोल्ड मेडल मुकाबला आज भारत और श्रीलंका के बीच जापान के निशिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला गया। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाने में कामयाब रही।

भारत की तरफ से स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 79 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में बेहतरीन पारी खेली और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 11,000 रन भी पूरे किए। टीम इंडिया ने गुरुवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराया था।
जानिए कौन थे टीम के खिलाड़ी
#asian games 2026: भारत महिला टीम: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेट कीपर), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़

