Agniveer Yojna : केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश चुनावों से ठीक पहले अग्निवीर योजना में बदलाव किया है। ताजा खबर के मुताबिक 2 साल की अतिरिक्त सेवा पूरी करने वाले सभी अग्निवीरों को भारतीय सेना में स्थायी सेना के रूप में शामिल किया जाएगा। सरकार ने आज, बुधवार को ही घोषणा की है कि चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर सेना से सेवामुक्त होने वाले ‘अग्निवीरों’ को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार दिया जाएगा।
भारत सरकार ने 14 जून 2022 को अग्निवीर योजना की शुरूआत की थी। पहले अग्निवीरों का कार्यकाल 4 साल था, जिसमें 6 महीने की ट्रेनिंग शामिल है। हालांकि आज सरकार के बदलाव के बाद चार साल की कार्यावधि पूरी करने वाले अब 75% अग्निवीरों के लिए 2 साल बढ़ाकर कुल 6 साल करने का प्रावधान जोड़ा गया है। सबसे बड़ी खबर ये है कि ये अतिरिक्त दो वर्ष यानी पूरे 6 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले सभी अग्निवीरों को सेना में स्थायी तौर पर नियुक्त कर दिया जाएगा। अग्निवीरों के सेवा को स्थायी करने की खबर ऐसे समय में आई है जब सरकार ने बुधवार को घोषणा की है कि चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर सेना से सेवामुक्त होने वाले ‘अग्निवीरों’ को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार दिया जाएगा।
क्या है अग्निवीरों की पात्रता और पैकेज ?
भारत में अग्निवीर योजना 14 जून 2022 जबसे शुरू हुई है, तभी से इसकी कम कार्यावधि (4 वर्ष) को लेकर आलोचना की जा रही थी। लोगों ने कम उम्र के युवाओं को इसमें शामिल करने के बाद बेरोजगार हो जाने को लेकर इसे काफी शंका के नजर से देखा था। इस योजना में अब तक तीनों सेनाओं (थल सेना, वायुसेना और नौसेना) में कुल मिलाकर लगभग 1 लाख से अधिक अग्निवीर भर्ती किए जा चुके हैं। अगर पात्रता की बात की जाए तो 17.5 से 21 वर्ष के युवा, जिसमें नियमों के अनुसार कुछ वर्षों में विशेष छूट भी दी गई है, जो शारीरिक और अन्य मानदंडों को पूरा करते हैं, उन्हें इस योजना में शामिल किया जाता है। सेवा अवधि के दौरान अग्निवीरों को 4 साल की सेवा पूरी होने पर करीब ₹11.71 लाख का आयकर-मुक्त एकमुश्त ‘सेवा निधि’ पैकेज मिलता है। सेवा के दौरान अग्निवीरों को ₹50 लाख का जीवन बीमा कवर भी दिया जाता है।






