बीजेपी प्रदेश प्रभारियों का एलान: 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त

BJP appoints In-charge, Co-incharge in 36 States/UTs

राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन ने आज प्रदेशों की नयी टीम का एलान किया है। आज भाजपा ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। पार्टी ने कई बड़े नेताओं को अहम संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस सूची में राम माधव को तमिलनाडु और उत्तराखंड का प्रभारी, सुनील बंसल को तेलंगाना और पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी मिली है। स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है। उत्तर प्रदेश में विनोद तावड़े को प्रभारी और चार नेताओं को सह-प्रभारी बनाया गया है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गयी है।

https://x.com/BJP4India/status/2102689435188121736

भाजपा की ओर से जारी सूची में अंडमान एवं निकोबार से लेकर पश्चिम बंगाल तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रभारी और सह-प्रभारी तय किए गए हैं। इसमें दिल्ली, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, केरल, लद्दाख, लक्षद्वीप, ओडिशा, पुडुचेरी, सिक्किम समेत कई राज्यों की जिम्मेदारियां भी शामिल हैं। नई सूची के साथ भाजपा ने प्रदेशों में संगठनात्मक जिम्मेदारियों का बंटवारा किया है।

उत्तराखंड में राम माधव के साथ अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। तमिलनाडु में निर्मल कुमार सुराना और डॉ. के. अरुणा सह-प्रभारी होंगी। सुनील बंसल को तेलंगाना और पश्चिम बंगाल दोनों राज्यों का प्रभारी बनाया गया है। तेलंगाना में उनके साथ अभय पाटिल और रेखा शर्मा सह-प्रभारी हैं। पश्चिम बंगाल में लाल सिंह आर्य, राजेंद्र सिंह और पिंकी कुशवाहा को सह-प्रभारी बनाया गया है।

बीजेपी ने स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा का प्रभारी बनाया है। छत्तीसगढ़ में उनके साथ सिद्धार्थ शंभू को सह-प्रभारी बनाया गया है। हरियाणा में डॉ. भोला सिंह को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है। यानी स्मृति ईरानी को एक साथ दो राज्यों के संगठन की जिम्मेदारी दी गई है। सूची में कई राज्यों के लिए प्रभारी के साथ सह-प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं, ताकि प्रदेश संगठन से जुड़े कामों में जिम्मेदारियों का बंटवारा किया जा सके।

उत्तर प्रदेश में कौन बने प्रभारी और सह-प्रभारी ?

अगले साल विधान सभा चुनाव होने हैं। बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में विनोद तावड़े को प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ चार सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। इनमें जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा शामिल हैं। भाजपा की सूची में उत्तर प्रदेश के लिए प्रभारी के साथ सबसे ज्यादा चार सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं.

गुजरात, जम्मू-कश्मीर और पंजाब में क्या बदलाव हुआ?

गुजरात का प्रभारी तरुण चुग को बनाया गया है। उनके साथ अजय महावर और गोमती साई को सह-प्रभारी बनाया गया है। जम्मू-कश्मीर में डॉ. सतीश पूनिया को प्रभारी और रीना कश्यप को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। पंजाब में भी डॉ. सतीश पूनिया को प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ वीरेंद्र सचदेवा और डॉ. अलका गुर्जर सह-प्रभारी हैं। इस तरह सतीश पूनिया को दो राज्यों की जिम्मेदारी मिली है।

पूर्वोत्तर और दूसरे राज्यों में कौन संभालेगा संगठन?

पूर्वोत्तर के राज्यों में भी नई नियुक्तियां की गई हैं। असम में मंगल पांडे को प्रभारी बनाया गया है, जबकि फांगनोन कोन्याक और मनोज तिग्गा सह-प्रभारी हैं। अरुणाचल प्रदेश में डॉ. देवेश कुमार प्रभारी बनाए गए हैं। मेघालय में कनाड पुरकायस्थ प्रभारी और डॉ. नुमल मोमिन सह-प्रभारी हैं। मणिपुर में डॉ. राजदीप राय, मिजोरम में डॉ. भगवत कराड और नगालैंड में अनिल एंटनी को प्रभारी बनाया गया है। त्रिपुरा में मृगांक देव बर्मन को जिम्मेदारी मिली है।

अमित मालवीय की संगठन में फिर एंट्री

मध्य प्रदेश में बिप्लब कुमार देब को प्रभारी और रेखा वर्मा को सह-प्रभारी बनाया गया है। महाराष्ट्र में बैजयंत जय पांडा को प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनके साथ अमित मालवीय, सदानंद शेट तानावड़े और कमलजीत सहरावत को सह-प्रभारी बनाया गया है। राजस्थान में संजय भाटिया को प्रभारी बनाया गया है, जबकि कविता पाटीदार और कुलजीत चहल सह-प्रभारी होंगे। भाजपा ने कई राज्यों में एक प्रभारी के साथ दो या उससे ज्यादा सह-प्रभारी भी नियुक्त किए हैं।

 

 

 

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *