बिहार के सीएम सम्राट चौधरी दिल्ली में वित्त मंत्री निर्मला सीताराम और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की

Samrat Choudhary met Union Finance Minister Nirmala Sitharaman and External Affairs Minister S. Jaishankar

दिल्ली : डॉ निशा सिंह

Samrat Choudhary met Union Finance Minister Nirmala Sitharaman and External Affairs Minister S. Jaishankar in New Delhi at Kartavya Bhawan to discuss state development projects, central funding, and India-Nepal water management.

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज दिल्ली में वित्त मंत्री निर्मला सीताराम और विदेश मंत्री एस जयशंकरसे मुलाकात की।

https://x.com/samrat4bjp/status/2090713030812422255

इस बैठक में बिहार-नेपाल जल एवं बांध परियोजनाओं, बजट से जुड़े विषयों, पर्यटन के विकास और राज्यहित के अन्य अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस मुलाकात के समय उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और जद यू सांसद संजय झा भी मौजूद रहे। इस बैठक में जल परियोजनाएं, भारत-नेपाल जल और बांध परियोजनाओं पर विशेष मंथन हुआ और बिहार में पर्यटन के विकास और बजट से संबंधित मामलों पर चर्चा की गई। इस बैठक में बिहार के लिए सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा भारत-नेपाल सीमा और जल सुरक्षा का रहा। नेपाल में प्रस्तावित हाई लेवल डैम को लेकर दोनों पक्षों के बीच समन्वय बनाने पर जोर दिया गया, ताकि मानसून के दौरान राज्य में आने वाली भीषण बाढ़ पर नियंत्रण पाया जा सके। इसके अलावे केंद्रीय बजट और राज्य को मिलने वाली वित्तीय मदद पर विस्तार से बातचीत हुई।

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचे हैं।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *