#NepalFlashFlood: Rescue efforts enter fifth day on Nepal-Tibet border with more than 2,400 missing after flash flood.Rescuers claw through mud as death toll rises to 903. Figures from Nepal and China put the number of missing people close to 4200.
नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन के कारण अब तक 903 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 4,200 से ज्यादा लोग लापता हैं. सेना और बचाव दल द्वारा अब तक 10,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है. त्रिशूली, चितवन, धाडिंग, नुवाकोट और जलविद्युत परियोजनाओं के आसपास का इलाका सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है.
प्रभावित आठ जिलों में युद्धस्तर पर खोज और बचाव अभियान जारी है। नेपाल सरकार ने भोटे कोशी नदी में बाढ़ के खतरे को देखते हुए नया अलर्ट जारी किया है, प्रशासन ने नदी के किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है वहीं रसुवा ज़िला प्रशासन ने भी पानी का स्तर बढ़ने की जानकारी देते हुए रसुवा, नुवाकोट और धादिंग जिलों में नदी के आसपास रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। यह चेतावनी 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित रहे तीन जिलों के लिए जारी की गई है।

नेपाल में बुधवार को मध्य नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर903 हो गई है, जबकि 4200 से अधिक लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं. नेपाल के मौसम विभाग ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फिर से बारिश और गरज के साथ आंधी आने की चेतावनी दी है। बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है।
आठ जिलों में युद्धस्तर पर तलाश और बचाव अभियान
#nepal flood: बाढ़ प्रभावित सभी आठ जिलों से अब तक 903 शव बरामद किए जा चुके हैं। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण के नेतृत्व में टीमें लगातार लोगों को सुरक्षित निकालने और लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई हैं।करीब 3000लोगों को निकाला गया .
नेपाल में 108 भारतीय नागरिकों का रेस्क्यू
भारत के विदेश मंत्रालय ने 29 अगस्त 2026 की रात 10:30 बजे तक नेपाल में प्रभावित भारतीय नागरिकों की स्थिति की जानकारी साझा की है। मंत्रालय के मुताबिक 108 भारतीय नागरिकों को नेपाल में सुरक्षित बचाया गया है, जबकि 50 भारतीय नागरिकों से दोबारा संपर्क स्थापित हो चुका है। चीन से 598 भारतीय नागरिक सुरक्षित नेपाल पहुंच चुके हैं। मंत्रालय के अनुसार, 275 भारतीय नागरिक अभी लापता हैं, जबकि 128 भारतीय मूल के लोग भी लापता बताए गए हैं।
टीम शार्प वे नेटवर्क






