नितिन नबीन आज दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में राष्ट्रीय टीम के युवा बीजेपी नेताओं के साथ मीटिंग करेंगें

nitin nabin bjp meeting with youth leaders in delhi

नितिन नबीन आज दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में राष्ट्रीय टीम के युवा बीजेपी नेताओं के साथ मीटिंग करेंगें। युवाओं के मुद्दों पर बीजेपी की बड़ी बैठक होगी।
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज शनिवार को पार्टी के सीनियर नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। बीजेपी मुख्यालय में आज सुबह 10 बजे ये मीटिंग होगी। बैठक के लिए सभी राज्यों से 2-3 प्रमुख बीजेपी नेताओं को बुलाया गया है। बैठक में युवाओं तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने, उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को समझने और उनसे सीधे संवाद के लिए आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी।

इस मीटिंग में अनुराग ठाकुर, रवि किशन, कमलेश पासवान, पंकजा मुंडे और पूनम महाजन समेत कई प्रमुख नेता शामिल होंगे। बीजेपी युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए पूरा इकोसिस्टम तैयार कर रही है।

साल 2027 में 7 राज्यों- उत्तरखंड , उत्तर प्रदेश ,गुजरात , पंजाब, हिमाचल प्रदेश गोवा और मणिपुर में विधान सभा चुनाव होंगे। बीजेपी इसी को लेकर अपनी तैयारी कर रही है।

दिल्ली : विशेष संवाददाता

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *