सोनम वांगचुक ने 26वें दिन अनशन तोड़ा, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन जारी

Sonam Wangchuk ends his fast after 26 days

दिल्ली : शार्प वे न्यूज़ नेटवर्क

Sonam Wangchuk: Sonam Wangchuk ends his fast after 26 days upon getting assurance from the government and members of parliament of all political parties that the issue of accountability in the failing examination system will be discussed on the floors of the Indian Parliament. The government also gave assurance that families of suicide victims in the recent NEET examination paper leak will be given adequate compensation and that there will be no cases registered against the peacefully protesting students and youths.

The development came after Prime Minister Narendra Modi announced that stricter action against paper leaks would be discussed at the Cabinet meeting on Friday.

https://x.com/Wangchuk66/status/2080471599237702014

जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) का विरोध-प्रदर्शन और कांग्रेस के हंगामे के बीच बड़ी खबर आयी है। पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों बाद अनशन तोड़ दिया है। सोनम वांगचुक पेपर लीक मामले को लेकर पिछले 26 दिनों से अनशन पर थे। वांगचुक ने गुरुवार की रात केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद अनशन तोड़ने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि मैंने कई शर्तों पर चर्चा के बाद यह फैसला लिया है। वांगचुक ने कहा कि वे जल्द ही अपनी बात देश के सामने रखेंगे।

वांगचुक ने देर रात एक्स पर पोस्ट शेयर कर कहा कि केंद्रीय मंत्री श्री जे.पी. नड्डा, डॉ. जितेंद्र सिंह और लेह-लद्दाख के एपेक्स बॉडी के सीनियर नेताओं की मौजूदगी में मैंने 26 दिनों के बाद अपना खत्म कर दिया। इससे पहले विभिन्न राजनीतिक दलों के 65 सांसदों ने मुलाकात कर या पत्र पर हस्ताक्षर करके मुझसे अनशन तोड़ने का आग्रह किया था। यह फैसला कई शर्तों पर लंबी बातचीत और देश में हिंसा की आशंका को देखते हुए लिया गया है।

CJP और कांग्रेस धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा पर अड़े

PM मोदी के वीडियो मैसेज पर बोले राहुल गांधी- धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करो

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) ने कहा प्रदर्शन जारी रहेगा , जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते।

कॉकरोच जनता पार्टी और सरकार के बीच आज होगी बातचीत

दिल्ली समेत देशभर में विरोध प्रदर्शन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी और सरकार के बीच शुक्रवार को बातचीत होने जा रही है। CJP का एक प्रतिनिधिमंडल आज दोपहर 12:30 बजे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से मुलाकात करेगा। इस बात की जानकारी सीजेपी ने दी है.

अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए कहा, “हमें इस बात की बेहद राहत और खुशी है कि सोनम सर ने 26 दिनों के बाद अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है। सर, आपकी जबरदस्त हिम्मत और कुर्बानी के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। अपनी जान जोखिम में डालकर आपने पूरे देश की चेतना को जगाया है. आपकी जान इस देश के लिए बेहद कीमती है. कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते।

दिल्ली में आज भी 17 मेट्रो स्टेशन बंद, राजीव चौक और मंडी हाउस पर जारी रहेगी इंटरचेंज की सुविधा

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *