दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी का डंका, यूपी -पंजाब चुनाव में क्या दिखेगा असर !

DUSU Result 2026

DUSU Election Results 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में फिर भगवा लहराया है। इस बार 2026 चुनाव में एबीवीपी ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की है। अध्यक्ष पद पर यश डबास, सचिव रिया छाबड़ी, संयुक्त सचिव लक्ष्यराज सिंह ने जीत दर्ज की है। 16 वर्षों में 11वीं बार एबीवीपी ने अध्यक्ष पद पर कब्जा किया है। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के यश डबास ने एनएसयूआई के विजय शंकर मीणा को 2,053 मतों के अंतर से हराया। यश डबास को 24,576, जबकि विजय शंकर मीणा को 22,523 वोट मिले। एनएसयूआई इस बार एक भी सीट नहीं जीत सकी। उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई से बगावत कर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतरे दीपांशु शौकीन ने बड़ी जीत दर्ज की। डूसू में 17 साल बाद किसी निर्दलीय उम्मीदवार की जीत हुई है। शौकीन ने एबीवीपी के ईशू मौर्य को हराया। ईशू को 16,910 वोट मिले, जबकि एनएसयूआई के अधिकृत प्रत्याशी वीर चतरथ को महज 4,314 वोट मिले।

डूसू चुनाव परिणाम: अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई ने राजस्थान के मीणा समुदाय से विजय शंकर मीणा को मैदान में उतारकर डूसू चुनाव में लंबे समय से चर्चा में रहने वाले जाट-गुर्जर समीकरण को चुनौती देने की कोशिश की। हालांकि नतीजों में जातीय समीकरण का असर फिर दिखाई दिया। जाट उम्मीदवार यश डबास ने 24,576 वोट हासिल किए, जबकि विजय शंकर मीणा को 22,523 वोट मिले। दसंयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी के राजपूत समुदाय से आने वाले लक्ष्य राज सिंह विजयी रहे। उन्होंने एनएसयूआई के बागी विशेष यादव को हराया।

सचिव पद पर एबीवीपी की रिया छाबड़ी ने एनएसयूआई की नम्रता चौधरी को 6,789 मतों से पराजित किया। रिया को 21,650 और नम्रता को 14,869 वोट मिले। संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी के लक्ष्यराज सिंह ने समाजवादी पार्टी के छात्र संगठन के उम्मीदवार विशेष यादव को 827 मतों से हराया। लक्ष्यराज को 16,615, जबकि विशेष यादव को 15,778 वोट मिले।

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पर कुल 23,942 छात्रों ने नोटा का विकल्प चुना। 23,942 मत मिले नोटा को, आइसा और एसएफआई के चारों उम्मीदवारों से ज्यादा। इस चुनाव में नोटा को भी बड़ी संख्या में वोट मिले। नोटा को कुल 23,942 मत मिले, जबकि आइसा और एसएफआई के चारों उम्मीदवारों को मिलाकर 22,331 वोट ही प्राप्त हुए।

दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव 2026 में कुल वोटिंग प्रतिशत: 40.46 फीसदी रहा। करीब 1.50 लाख मतदाताओं वाले चुनाव में मतदान 40 फीसदी के आसपास सिमट गया।

एबीवीपी की जीत का यूपी -पंजाब चुनाव में क्या दिखेगा असर

साल 2027 में 7 राज्यों- उत्तरखंड , उत्तर प्रदेश ,गुजरात , पंजाब, हिमाचल प्रदेश गोवा और मणिपुर में विधान सभा चुनाव होंगे। इस चुनाव के पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी छहत्तर अनघ चुनाव में एबीवीपी की जीत से बीजेपी में ख़ुशी है। पार्टी अब खासकर उत्तर प्रदेश के चुनाव में उस भुनाने का काम करेगी।

नितिन नबीन और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने बधाई दी

डूसू चुनाव परिणाम के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने बधाई दी है। नितिन नबीन ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय के मेरे सभी युवा साथियों को डूसू चुनाव में एबीवीपी की ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई। यह जीत सकारात्मक और रचनात्मक छात्र राजनीति में युवाओं के निरंतर विश्वास को दर्शाती है, जो ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना पर आधारित है। साथ ही यह विकसित भारत’ के विजन में योगदान देने के उनके मजबूत संकल्प को भी दर्शाती है। जगत प्रकाश नड्डा ने बधाई देते हुए कहा, ‘दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2026 में अध्यक्ष, सचिव व संयुक्त सचिव पद पर शानदार जीत हासिल करने पर एबीवीपी के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देता हूं।

शार्प वे न्यूज़ नेटवर्क

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *