एशियन गेम्स 2026: जापान के आइची-नागोया में आज से शुरू, ओपनिंग सेरेमनी दोपहर ढाई बजे पर शुरू होगी

Asian Games 2026

The Asian Games 2026 take place in Aichi-Nagoya, Japan, from September 19 to October 4, 2026, with early sporting action having begun on September 10.

Asian Games 2026 : आज 19 सितंबर से एशियन गेम्स 2026 की शुरुआत हो रही है। आज ओपनिंग सेरेमनी भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी। एशियन गेम्स 2026 में भारत के करीब 500 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। भारत 2022 एशियन गेम्स में कुल 106 मेडल जीता था।
जापान के आइची-नागोया में एशियन गेम्स 2026 का आयोजन 19 सितंबर से चार अक्तूबर तक होगा। आज उद्घाटन समारोह के बाद 19 सितंबर से मुख्य आयोजन शुरू होगा, लेकिन खेलों की प्रतियोगिताएं 10 सितंबर से ही शुरू हो चुकी हैं। एशियन गेम्स के 20वें संस्करण में भारत की ओर से करीब 500 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। भारतीय दल करीब 34 से ज्यादा खेलों में अपनी चुनौती पेश करेगा। एथलेटिक्स में भारत की सबसे बड़ी भागीदारी होगी, जिसमें 73 खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा भारत हॉकी, क्रिकेट, तीरंदाजी, कबड्डी और बैडमिंटन जैसे खेलों में भी उतरेगा।

#Asian Games 2026:भारत में एशियन गेम्स कब और कहां देखें लाइव?

भारत में 2026 एशियन गेम्स की लाइव स्ट्रीमिंग Sony Liv एप पर होगी। आज 19 सितंबर को ओपनिंग सेरेमनी भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी। एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी में पवन सहरावत और मनु भाकर भारत के ध्वज वाहक होंगे. तेजिंदर पाल सिंह की जगह पवन सहरावत ने ले ली है.

एशियाड में भारत के बड़े मुकाबले, जिन पर रहेंगी नजरें

भारतीय दल क्रिकेट, हॉकी, बैडमिंटन, तीरंदाजी और कबड्डी समेत 35 खेलों में चुनौती पेश करेगा। पीवी सिंधु, मीराबाई चानू, मनु भाकर और अमन सहरावत जैसे खिलाड़ियों पर नजर रहेगी। नीरज चोपड़ा चोट के कारण नहीं खेलेंगे।

20 सितंबर: पीवी सिंधु और पुरुष हॉकी टीम का मुकाबला

20 सितंबर को भारत के दो प्रमुख खेलों में मुकाबले होंगे। पीवी सिंधु महिला बैडमिंटन टीम के प्रारंभिक दौर में हिस्सा लेंगी।
इसी दिन भारतीय पुरुष हॉकी टीम पूल ए के मुकाबले में इंडोनेशिया के खिलाफ खेलेगी। भारतीय पुरुष हॉकी टीम पिछली बार की चैंपियन है और इस बार अपने खिताब का बचाव करेगी। 20 सितंबर को ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल मुकाबला बांग्लादेश से होगा।

23 से 28 सितंबर: मीराबाई और मनु पर नजर

23 सितंबर को मीराबाई चानू महिलाओं की 49 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में उतरेंगी। इसी दिन मनु भाकर 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत और टीम क्वालिफिकेशन में हिस्सा लेंगी।
25 सितंबर को मनु 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम क्वालिफिकेशन में उतरेंगी। इसी दिन पदक मुकाबले भी होंगे।
इसके बाद 27 सितंबर को मनु भाकर महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के प्रिसिजन चरण में हिस्सा लेंगी। इसका रैपिड चरण और फाइनल 28 सितंबर को होगा।

28 सितंबर और 2 अक्टूबर को क्रिकेट-कुश्ती पर नजर

28 सितंबर को भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम क्वार्टर फाइनल में उतरेगी। उसका मुकाबला ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा।
इसके बाद दो अक्तूबर को अमन सहरावत पुरुषों की फ्रीस्टाइल 57 किलोग्राम कुश्ती के प्रारंभिक दौर में उतरेंगे। इसी दिन इस स्पर्धा के पदक मुकाबले भी होंगे।

भारत के अभियान में कौन से बड़े नाम?

भारत हांगझोउ 2023 के रिकॉर्ड प्रदर्शन को आगे बढ़ाने की कोशिश करेगा। वहां भारत ने 28 स्वर्ण समेत 107 पदक जीते थे। क्रिकेट में पुरुष टीम की खिताबी चुनौती की अगुआई श्रेयस अय्यर करेंगे, जबकि महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर हैं। हालांकि भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा टखने की चोट के कारण इस एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं लेंगे।

शार्प वे नेटवर्क : शिवपूजन सिंह

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *