बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार दिल्ली में आयोजित ‘इंडिया इनोवेट 2026’ हैकथॉन में हुए शामिल

Bihar Assembly Speaker Dr. Prem Kumar participated in the 'India Innovate 2026' hackathon organised in Delhi

दिल्ली : डॉ निशा सिंह

Bihar Assembly Speaker Dr. Prem Kumar participated in the ‘India Innovate 2026’ hackathon organised in Delhi.
बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार दिल्ली में आयोजित ‘इंडिया इनोवेट 2026’ हैकथॉन में शामिल हुए। इस अवसर पर हैकथॉन में उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत आज केवल एक देश नहीं, बल्कि एक उभरती हुई शक्ति है, जो नवाचार (Innovation), तकनीक (Technology) और युवा शक्ति (Youth Power) के बल पर विश्व मंच पर अपनी अलग पहचान बना रहा है। “टीम इंडिया” का अर्थ है—130 करोड़ भारतीयों की सामूहिक ताकत, जिसमें किसान, वैज्ञानिक, शिक्षक, उद्यमी, और हमारे युवा सभी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का सपना तभी साकार होगा, जब हम नवाचार को अपने जीवन का हिस्सा बनाएंगे। आज स्टार्टअप संस्कृति तेजी से बढ़ रही है। छोटे-छोटे विचार बड़े बदलाव ला रहे हैं। डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, और स्टार्टअप इंडिया जैसी पहलें देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही हैं। आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है। हमारे युवा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, ग्रीन एनर्जी और स्पेस टेक्नोलॉजी में नए-नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। यह सब “टीम इंडिया” की एकजुटता और नवाचार की सोच का परिणाम है। नवाचार केवल तकनीक तक सीमित नहीं है। यह सोच में बदलाव है, समस्याओं को नए दृष्टिकोण से देखने की क्षमता है। जब एक किसान नई खेती की तकनीक अपनाता है, जब एक छात्र नए तरीके से सीखता है, जब एक शिक्षक नए तरीके से पढ़ाता है—तभी असली नवाचार होता है।

उन्होंने कहा कि “टीम इंडिया” की ताकत उसकी विविधता में है। अलग-अलग भाषाएं, संस्कृतियां और विचार—इन्हीं से नए-नए आइडियाज जन्म लेते हैं। 2026 का भारत वही होगा, जैसा हम आज बनाएंगे। अगर हम हर दिन कुछ नया सोचें, कुछ नया करें, और देश के लिए योगदान दें, तो कोई भी शक्ति हमें विकसित भारत बनने से नहीं रोक सकती।

अपने संबोधन में नवाचार को विकास का मार्ग बताते हुए उन्होंने संदेश दिया :
“नवाचार ही विकास का मार्ग है,
और टीम इंडिया ही उसकी पहचान है।”

अंत में उन्होंने प्रतिभागियों से एक ऐसे भारत के निर्माण की अपील की, जो आत्मनिर्भर, नवाचारी और विश्व में अग्रणी हो।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *