दिल्ली : विशेष संवावदाता
1992 batch IAS officer of the Bihar cadre, Chanchal Kumar, has been appointed as Secretary in the Ministry of Information and Broadcasting
बिहार के सीएम नीतीश कुमार की सरकार में 6 साल प्रधान सचिव रहे आईएएस चंचल कुमार को सूचना और प्रसारण मंत्रालय का सचिव बनाया गया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालते हुए उनके सामने मीडिया नीति, प्रसारण व्यवस्था और सरकार की संचार रणनीति से जुड़े अहम विषयों पर काम करने की जिम्मेदारी होगी। 1992 बैच के बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी चंचल कुमार ने आईआईटी कानपुर से कंप्यूटर साइंस में बी.टेक और एम.टेक की डिग्री हासिल की है, साथ ही पटना विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में पीएचडी भी की है। वे मूल रूप से बिहार के निवासी हैं।
सन् 1992 बैच के आईएएस अधिकारी चंचल कुमार लंबे समय से प्रशासनिक और नीतिगत कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। बिहार की ब्यूरोक्रेसी में उन्हें एक प्रभावशाली और रणनीतिक अधिकारी के तौर पर देखा जाता है। चंचल कुमार वर्तमान में पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय के सचिव के रूप में कार्यरत हैं। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के पूर्व चंचल कुमार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधान सचिव के रूप में काम कर रहे थे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पहले कार्यकाल से ही नीतीश कुमार उनके साथ थे। नीतीश कुमार की सरकार में 6 साल प्रधान सचिव रहे। वे जनवरी 2022 तक नीतीश कुमार के प्रधान सचिव रहे। इसके बाद वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गए। उस समय उन्हें सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अधीन कार्यरत एनएचआईडीसीएल का प्रबंध निदेशक बनाया गया था। जुलाई 2029 में चंचल कुमार अवकाश ग्रहण करेंगे।

