पटना : उमेश नारायण मिश्रा
Nitish Kumar resigns from Bihar legislative council.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने एमएलसी के पद से इस्तीफा दे दिया है। अब चर्चा है कि वे मुख्यमंत्री पद से कब इस्तीफा देंगें और अगला मुख्यमंत्री कौन होगा ? आज 30 मार्च की सुबह सीएम नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह को अपना इस्तीफा सौंपा। आगामी 13 अप्रैल के बाद उनके मुख्यमंत्री पद छोड़ने की भी संभावना जताई जा रही है।
संभावना है कि नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। राज्यसभा में उनका कार्यकाल 10 अप्रैल से शुरू हो रहा है।
आपको बता दें कि नीतीश कुमार जो अभी तक बिहार विधान परिषद के सदस्य थे, उन्होंने 16 मार्च को हुए राज्यसभा चुनाव में निर्वाचित हुए थे। नियमों के अनुसार नीतीश कुमार को राज्यसभा संसद के लिए चुने जाने के 14 दिनों के भीतर राज्य विधानमंडल से इस्तीफा देना था। इस्तीफा से पहले नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के दौरान, बिहार के मुख्यमंत्री ने 32 जिलों में 32 जनसभाओं को संबोधित किया, लेकिन कहीं भी राज्यसभा जाने या मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का जिक्र नहीं किया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 30 अप्रैल को इस्तीफा देने की सूचना है। इसके बाद वे अपनी राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। नीतीश कुमार के एमएलसी पद से इस्तीफा देने के बाद अब सीएम को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पटना के बांकीपुर विधानसभा से विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। वे अब राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे।

