Women’s T20 Asia Cup 2026: ACC ने जारी किया कार्यक्रम, दुबई में 28 अगस्त से 13 सितंबर तक मैच होंगे

Women’s Asia Cup 2026 Schedule Announced

शार्प वे न्यूज़ नेटवर्क

Women’s Asia Cup 2026 Schedule Announced.

The Asian Cricket Council (ACC) has officially unveiled the schedule for the Women’s T20 Asia Cup 2026, with Dubai set to host the eight-team tournament from August 28 to September 13. The much-anticipated India vs Pakistan clash will headline the group stage on September 5.

एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने आज महिला टी20 एशिया कप 2026 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। यह टूर्नामेंट 28 अगस्त से 13 सितंबर तक दुबई में खेला जाएगा। भारत अपने अभियान की शुरुआत 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ करेगी, जबकि चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से उसका बहुप्रतीक्षित मुकाबला 5 सितंबर को होगा। भारतीय टीम को ग्रुप-ए में पाकिस्तान, थाईलैंड और हांगकांग, चीन के साथ रखा गया है। वहीं ग्रुप-बी में मौजूदा चैंपियन श्रीलंका, बांग्लादेश, इंडोनेशिया और मेजबान संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) शामिल हैं।

https://x.com/ACCMedia1/status/2085342321110069736

आठ टीमों को दो समूहों में बांटा गया है। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। पहला सेमीफाइनल 10 सितंबर, दूसरा सेमीफाइनल 11 सितंबर को खेला जाएगा, जबकि 13 सितंबर को फाइनल मुकाबला होगा।

जानिए क्या है भारत का कार्यक्रम

30 अगस्त: भारत बनाम थाईलैंड
3 सितंबर: भारत बनाम हांगकांग, चीन
5 सितंबर: भारत बनाम पाकिस्तान

26 दिसंबर को होगा बॉक्सिंग डे टी20 मुकाबला

9 दिसंबर से शुरू होकर 30 दिसंबर तक चलने वाले इस दौरे का समापन तीन मैचों की टी20 सीरीज के साथ होगा। सीरीज का पहला मुकाबला 26 दिसंबर (बॉक्सिंग डे) को बेनोनी के विलॉमूर पार्क में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरे और तीसरे टी20 मुकाबले 29 और 30 दिसंबर को पोचेफ्सट्रूम के एनडब्ल्यूसी ओवल में आयोजित होंगे।

अन्य टीमों का कार्यक्रम

टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला 28 अगस्त को थाईलैंड और हांगकांग, चीन के बीच खेला जाएगा। श्रीलंका अपने अभियान की शुरुआत 29 अगस्त को यूएई के खिलाफ करेगा, जबकि बांग्लादेश 31 अगस्त को इंडोनेशिया से भिड़ेगा। पाकिस्तान लीग चरण में भारत के अलावा एक सितंबर को थाईलैंड और सात सितंबर को हांगकांग, चीन के खिलाफ खेलेगा। वहीं मौजूदा चैंपियन श्रीलंका दो सितंबर को इंडोनेशिया और छह सितंबर को बांग्लादेश से भिड़ेगा।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *