खेल डेस्क :
Women World Cup 2025 :India Women vs Pakistan Women
महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच आज, 5 अक्टूबर को कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से होगी। इस टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम ने अपना पहला मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ 59 रनों से जीता था। वहीं पाकिस्तानी महिला टीम की शुरुआत बहुत ही खराब रही है जब उसे बांग्लादेश से 7 विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा। अब दोनों टीमों के बीच मुकाबला खेला जाएगा।
इस बार प्वाइंट्स टेबल में भारतीय टीम चौथे नंबर पर है। टीम ने अभी तक एक मैच खेला है और एक जीत के साथ उसके दो अंक हैं। उसका नेट रन रेट प्लस 1.255 है। वहीं पाकिस्तानी महिला टीम छठे नंबर पर मौजूद है और उसने अभी तक एक ही मैच खेला है, जिसमें उसे हार मिली है। उसका नेट रन रेट माइनस 1.623 है।
महिला वर्ल्ड कप 2025 के लिए स्क्वाड:
भारतीय महिला टीम: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, राधा यादव, क्रांति गौड, रेनुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर, उमा छेत्री, श्री चरणी।
पाकिस्तान महिला टीम: मुनीबा अली, ओमैमा सोहेल, सिदरा अमीन, सिदरा नवाज (विकेटकीपर), नतालिया परवेज़, फातिमा सना (कप्तान), एमान फातिमा, रमीन शमीम, शवाल जुल्फिकार, सैयदा अरूब शाह, डायना बेग, नाशरा संधू, सादिया इकबाल, आलिया रियाज, सदफ शमास।
जानिए लाइव प्रसारण कहाँ देख पाएंगे
भारत और पाकिस्तान के बीच महिला वर्ल्ड कप में होने वाले मुकाबले का लाइव प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर होगा। इनमें स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल स्टार स्पोर्ट्स 1/एचडी और स्टार स्पोर्ट्स हिंदी शामिल हैं। इसके अलावा लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर आएगी। महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय टीम के सभी मैचों का लाइव प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर होगा और फैंस वहां पर फ्री में मुकाबला देख सकते हैं।

