The Women’s T20 Asia Cup 2026 begins on August 28, 2026, in Dubai, United Arab Emirates, running through the final on September 13, 2026 .Opening Match will play today Thailand vs. Hong Kong China on August 28, 2026. Semi-finals on September 10 and 11, 2026 and Final on September 13.
खेल डेस्क : इस बार 17 दिन चलने वाले महिला एशिया कप क्रिकेट 2026 की शुरुआत आज से दुबई में हो रही है। इसमें भारतीय महिला क्रिकेट टीम भी हिस्सा ले रही है। भारत-पाकिस्तान का मुकाबला 5 सितंबर को खेला जायेगा। 13 सितंबर को इसका फाइनल मैच होगा।

महिला एशिया कप 2026 में इस बार कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, यूएई, थाईलैंड, हांगकांग और इंडोनेशिया शामिल है। इन टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में हांगकांग, भारत, पाकिस्तान और थाईलैंड है। जबकि ग्रुप बी में बांग्लादेश के साथ श्रीलंका, यूएई, इंडोनेशिया और श्रीलंका को जगह मिली है। थाईलैंड और हांगकांग के बीच टूर्नामेंट का पहला मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। थाईलैंड के खिलाफ भारतीय टीम 30 अगस्त को अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
पहला सेमीफाइनल 10 और दूसरा 11 सितंबर को खेला जाएगा। महिला एशिया कप 2026 का फाइनल 13 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। 17 दिन चलने वाले महिला एशिया कप में 15 मुकाबले खेले जाएंगे।
जानिए क्या है भारत का कार्यक्रम

30 अगस्त: भारत बनाम थाईलैंड
3 सितंबर: भारत बनाम हांगकांग, चीन
5 सितंबर: भारत बनाम पाकिस्तान
जानिए कब और कहां देखें महिला एशिया कप के लाइव मैच ?
महिला एशिया कप 2026 के मुकाबले सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखे जा सकते हैं। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर जा सकते हैं।
#महिला एशिया कप 2026
#Women’s Asia Cup 2026
#india women cricket
#Women’s T20 Asia Cup 2026
#bcci
#𝐃𝐏𝐖𝐨𝐫𝐥𝐝𝐖𝐨𝐦𝐞𝐧𝐬𝐀𝐬𝐢𝐚𝐂𝐮𝐩𝟐𝟎𝟐𝟔

