दिल्ली : डॉ निशा सिंह
Purvanchali protesting at CM Rekha Gupta’s residence.
Protests erupted following the killing of Pandav Kumar, a 21-year-old food delivery worker from Bihar, who was allegedly shot dead by a Delhi Police head constable in South west Delhi’s Jafarpur Kalan area on April 26, 2026.
बिहारियों के ख़िलाफ़ हो रहे जानलेवा हमलों के विरोध में आज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता निवास पर प्रदर्शन किया गया है।
बिहारी–पूर्वांचली समाज के लोगों का प्रदर्शन हाल में बिहार के निवासी पांडव कुमार की दिल्ली में दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल नीरज कुमार द्वारा गोली मरकर हत्या के खिलाफ था। इस घटना के आरोपी कांस्टेबल नीरज ने कहा था कि बिहारियों को दिल्ली में मारते रहेंगे। इसी मामले को लेकर आज दिल्ली में पूर्वांचल के निवासियों ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का सरकारी आवास पर प्रोटेस्ट किया है। प्रदर्शनकारी लोगों ने कहा है कि बिहार और पूर्वांचल के लोगों के खिलाफ हमला को बर्दास्त नहीं किया जायेगा। दोषियों के खिलाप सख्त कार्रवाई हो और सरकार आगे सुनिश्चित करें कि आगे इस तरह को घटना नहीं हो।
पांडव कुमार को न्याय नहीं मिला, तो दिल्ली भर में व्यापक प्रदर्शन- पूर्व सांसद महाबल मिश्रा
बिहार निवासी और दिल्ली के पूर्व सांसद महाबल मिश्रा ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि दिल्ली का विकास करने में बिहार के लोगों का योगदान है। उन्होंने कहा कि बिहारी–पूर्वांचली इस देश के मज़बूत स्तंभ हैं, बोझ नहीं। हमने ख़ून पसीने से दिल्ली और देश को सींचा है।जब-जब भाजपा की सरकार आती है, बिहार के लोगों के ख़िलाफ़ नफ़रत और हिंसा बढ़ने लगती है। यह सब भाजपा के इशारे पर होता है। महाबल मिश्रा ने कहा कि आज मुख्यमंत्री निवास पर बिहारियों के ख़िलाफ़ हो रहे जानलेवा हमलों के विरोध में प्रदर्शन किया गया। अगर पांडव कुमार को न्याय नहीं मिला, तो पूरा बिहारी–पूर्वांचली समाज दिल्ली भर में व्यापक प्रदर्शन करेगा। इस तरह के हमले बर्दास्त नहीं करेंगे।

जानिए कौन थे पांडव कुमार जिनकी हत्या हुई थी

25-26 अप्रैल की रात दिल्ली के द्वारका इलाके (जाफरपुर कलां) में दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल नीरज बलहारा ने एक युवक पांडव कुमार को बिहार से होने के कारण गोली मारकर हत्या कर दी थी । 21 वर्षीय बिहारी युवक मृतक पांडव कुमार बिहार के खगड़िया जिले के सदर प्रखंड के खरगी तिरासी गांव का रहने वाला था। वह अपनी आजीविका के लिए दिल्ली में एक डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था। दिल्ली पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज की मदद से हमलावर हेड कांस्टेबल नीरज बलहारा की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा यह घटना अस्वीकार्य है
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मृतक के परिजन से मुलाकात कि और कहा कि यह घटना अस्वीकार्य है। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बिहार के एक बेटे के साथ हुई इस घटना पर दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जांच में कोई ढिलाई न हो और दोषियों को कठोरतम दंड मिले। देश के हर राज्य से आकर दिल्ली में रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति दिल्लीवासी है, हमारा परिवार है। क्षेत्रीयता के आधार पर हिंसा और अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
दिल्ली में बिहार के 5 विधायक और एक सांसद हैं, मगर आवाज उठाने से घबराते हैं ?
दिल्ली में बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश (पूर्वांचली) के लोग एक बड़ा और प्रभावशाली मतदाता समूह हैं, जिनकी आबादी कुल मतदाताओं का लगभग 25% से 30% के बीच मानी जाती है। पूर्वांचली आबादी की बात करें इसमें बिहार और पूर्वी यूपी के लोग शामिल हैं, जो दिल्ली के 70 में से लगभग 16-20 विधानसभा सीटों पर निर्णायक भूमिका निभाते हैं।लोकसभा में उपस्थिति: दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर कुल मतदाताओं में पूर्वांचलियों की हिस्सेदारी लगभग 33.5% तक होने का अनुमान है। फरवरी 2025 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणामों के अनुसार, बिहार मूल के कुल 5 विधायक जीतकर दिल्ली विधानसभा पहुंचे हैं। भाजपा के 3 विधायक (अभय वर्मा, डॉ. पंकज कुमार सिंह (मंत्री ), चंदन कुमार चौधरी) और AAP) से 2 विधायक (संजीब झा और अनिल झा के नाम प्रमुख हैं। भाजपा के लिए अभय वर्मा ने लक्ष्मी नगर से, डॉ. पंकज कुमार सिंह ने विकासपुरी से और चंदन कुमार चौधरी ने संगम विहार से जीत दर्ज की। अभय वर्मा दरभंगा से, डॉ. पंकज कुमार सिंह बक्सर से और चंदन कुमार चौधरी खगड़िया से हैं। आम आदमी पार्टी के लिए अनिल झा ने किराड़ी से और संजीव झा ने बुराड़ी से जीत हासिल की। दोनों मधुबनी से ताल्लुक रखते हैं। इस चुनाव में दिग्गज नेता महाबल मिश्र के बेटे विनय मिश्रा को हार का सामना करना पड़ा था।महाबल मिश्रा के बेटे विनय मिश्रा को केजरीवाल की पार्टी ने द्वारका से उम्मीदवार बनाया था। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं आम आदमी पार्टी को 22 सीटें मिली है और कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई। बिहार के नेता मनोज तिवारी दिल्ली बीजेपी से सांसद हैं।

