CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध मार्च : राहुल-प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया गया

Rahul and Priyanka Gandhi have been detained

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध मार्च के बीच आकाशवाणी भवन परिसर में धरने पर बैठे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया गया है। आज इसके पहले विपक्ष के 300 से ज्यादा सांसद चुनाव आयोग मुख्यालय तक मार्च कर रहे थे।

Rahul, Priyanka Gandhi, other MPs detained at Akashvani Bhavan in Delhi.Congress MP Rahul Gandhi was among the several Opposition MPs who marched towards the Election Commission’s office on Tuesday as the growing protests against Chief Election Commissioner (CEC) Gyanesh Kumar entered the fifth day.

विपक्षी नेता और सांसद मंगलवार को एसआईआर प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर संसद से निर्वाचन सदन तक मार्च शुरू किया। राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें यहां प्रदर्शन करने में कोई परेशानी नहीं है और वे अपना विरोध जारी रखेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि अगर दिल्ली पुलिस को परिसर में उनके प्रदर्शन से असुविधा है तो पुलिस उन्हें प्रदर्शन के लिए कोई दूसरी जगह उपलब्ध करा सकती है।उन्होंने कहा कि संविधान हमें विरोध दर्ज कराने की अनुमति देता है। आकाशवाणी भवन परिसर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया है।

मल्लिकार्जुन खरगे बोले – वोट चोरी देशद्रोह है, हम दोषियों को सजा दिला के रहेंगे।

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि नेता विपक्ष राहुल गाँधी विपक्षी सांसदों के साथ धरने पर बैठे हैं क्योंकि उन्हें चुनाव आयोग से मिलने नहीं दिया जा रहा है।
हमारी बात इसलिए नहीं सुनी जा रही है क्योंकि तानाशाह राजा की जान ज्ञानेश नाम के तोते में बसी है। वोट चोरी देशद्रोह है, हम दोषियों को सजा दिला के रहेंगे।

 

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *