पीएम मोदी ने पटना में गंगा नदी पर बने नीतीश सेतु का उद्घाटन किया

विशेष संवाददाता

PM Modi inaugurates Nitish Setu and launches other development projects in Vaishali, Bihar. The Nitish Setu is an extradosed cable-stayed bridge over the River Ganga, built at a cost of around Rs. 4,280 crore. The 19.7 km-long project connects Kachhi Dargah on NH-22 in Patna district with Bidupur on NH-322 in Vaishali district. It comprises a 9.7 km main bridge and 10 km of approach roads.

पटना /वैशाली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में पटना में गंगा नदी पर बने नीतीश सेतु का लोकार्पण किया। इसके अलावा सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और शहरी सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं की शुरुआत भी किया। पीएम मोदी ने इस मौके पर गमछा हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। इस कार्यक्रमके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार से मुलाकात किया। नीतीश सेतु, पुल वैशाली जिले के बिदुपुर को पटना के बाहरी इलाके में स्थित कच्ची दरगाह से जोड़ेगा। यह पुल 19.7 किलोमीटर लंबी कच्ची दरगाह-बिदुपुर सड़क संपर्क परियोजना का प्रमुख हिस्सा है। नीतीश सेतु पटना के कच्ची दरगाह से शुरू होकर राघोपुर होते हुए वैशाली के बिदुपुर तक जाता है। लगभग 19.76 किमी (जिसमें 9.76 किमी मुख्य नदी पुल और करीब 10 किमी एप्रोच रोड शामिल हैं)। इससे पटना से वैशाली के बीच का सफर करीब 20 से 25 मिनट में पूरा होने की उम्मीद है। यह 6-लेन का पुल उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच संपर्क बेहतर करेगा। इससे गांधी सेतु और जेपी सेतु पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा। 

इस परियोजना के पूरा होने से पटना और उत्तर बिहार के बीच आवागमन आसान होगा ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैशाली पहुंचे और बिहारी अंदाज में गमछा लहराकर लोगों का अभिवादन किया। इसके बाद वह सीएम सम्राट चौधरी, राज्यपाल सैयद अता हसनैन दोनों उपमुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ नीतीश सेतु पर गए। यहां पर इस मेगा प्रोजक्ट का लोकार्पण किया।

इसके पहले नीतीश कुमार ने खुद एयरपोर्ट पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रिसीव किया। ‘नीतीश सेतु’ लगभग 4,280 करोड़ रुपये की लागत से बना है. इसमें 9.7 किलोमीटर लंबा मुख्य पुल और 10 किलोमीटर लंबी एप्रोच सड़कें शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले नीतीश जी के सम्मान में ‘नीतीश सेतु’ रखा गया

‘नीतीश सेतु’के लोकार्पण के मौके पर जन सभा को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि करीब 3 दशक पहले बिहार ने उम्मीद और विश्वास की नई राह चुनी थी। जिस बिहार को दशकों तक बदहाली झेलनी पड़ी, उसे आदरणीय नीतीश जी के नेतृत्व में सुशासन का नया भरोसा मिला।

नीतीश जी ने इतने वर्षों तक मुख्यमंत्री के तौर पर बिहार की सेवा की। अब नीतीश जी के आशीर्वाद से इस अभियान को सम्राट चौधरी और उनकी पूरी टीम आगे बढ़ा रहे हैं। इसी क्रम में आज यहां भी हजारों-करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। और मुझे पूरा भरोसा है कि मेरे मित्र रामविलास जी की आत्मा जहां भी होगी, वह भी हम पर फूलों की वर्षा कर रही होगी, क्योंकि उनके सपनों को भी हम साकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गंगा मैया पर बने दरगाह-बिदुपुर छह-लेन केबल ब्रिज को जनता के लिए समर्पित किया गया है। इस आधुनिक ब्रिज का नाम आदरणीय नीतीश जी के सम्मान में ‘नीतीश सेतु’ रखा गया है। ये उनके सेवा और समर्पण का बिहारवासियों की तरफ से हो रहे सम्मान के प्रतीक है।
बिहार की इस विकास यात्रा में हम ‘सबका साथ-सबका विकास’ का मंत्र लेकर आगे बढ़े हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने लोकतंत्र की ताकत को जनकल्याण का माध्यम बनाया है और इसलिए आज जब NDA सरकार इस कार्यकाल के एक वर्ष पूरा कर रही है। तो इस आयोजन के लिए लोकतंत्र की महान धरती वैशाली को चुना गया है। मैं इसके लिए वैशाली और बिहार की मिट्टी को नमन करता हूं।
मैं NDA के सभी घटक दलों को, सभी कार्यकर्ताओं को और सभी बिहारवासियों को शुभकामनाएं देता हूं।

मुख्यामंत्री सम्राट चौधरी बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में बिहार विकास कर रहा है

मुख्यामंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में करीब 34 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं से सड़क संपर्क, ऊर्जा, शहरी बुनियादी ढांचे, जल संसाधन, शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन के क्षेत्र में विकास होगा। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से बिहार की समृद्धि का रास्ता खुलेगा और प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता ने एनडीए को 202 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत दिया। इसके लिए उन्होंने प्रदेश की जनता का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में बिहार विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने नीतीश सेतु के उद्घाटन को बिहार के विकास की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस बात की चर्चा कर रहे थे कि कार्यक्रम के प्रोटोकॉल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर नहीं है, लेकिन यह पूरा पुल ही नीतीशमय हो गया है। यह नीतीश कुमार के नाम पर समर्पित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य रखा है। वहीं, बिहार सरकार 2036 तक समृद्ध बिहार बनाने के संकल्प के साथ काम कर रही है।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *