अयोध्या से नेपाल के जनकपुर धाम तक सीधी ट्रेन सेवा सरयू-कमला एक्सप्रेस का शुभारंभ

अयोध्या/दिल्ली : शार्प वे मीडिया नेटवर्क

saryu kamla express inauguration ayodhya to janakpur train.

अयोध्या से नेपाल के जनकपुर धाम तक सीधी ट्रेन सेवा आज से शुरू हो गया है। आज उत्तर प्रदेश के अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन से सरयू-कमला एक्सप्रेस का शुभारंभ हो गया । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हरी झंडी दिखाया। प्रधानमंत्री मोदी के साथ नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह भी दिल्ली में मौजूद थे। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्योते पर दो दिवसीय भारत दौरे पर दिल्ली पहुंचे हैं। मार्च 2026 में पद संभालने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा और पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा है। अब 28 नवंबर से आम श्रद्धालु इस रेलसेवा में यात्रा कर सकेंगे। यह लगभग 604 किमी की दूरी लगभग 19 घंटे में तय करेगी ।

प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या और माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर धाम के बीच सीधा रेल संपर्क स्थापित होने जा रहा है। भारत और नेपाल के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक रिश्तों को नई मजबूती देने वाली सरयू-कमला एक्सप्रेस का शुभारंभ आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के मौजूदगी में हरी झंडी दिखाया।

मुख्यमंत्री योगी बोले- नेपाल के रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

अयोध्या में आयोजिय कार्यक्रम में सीएम मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अयोध्या धाम और नेपाल के जनकपुर धाम के बीच सरयू-कमला एक्सप्रेस का शुभारंभ भारत और नेपाल के हजारों साल पुराने सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक रिश्तों को नई मजबूती देगा। इससे दोनों देशों के श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

सीएम ने इस ऐतिहासिक पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करते हुए कहा कि अयोध्या और मिथिला की दो संस्कृतियों का पौराणिक मिलन फिर से जीवंत हो रहा है। सीएम ने कहा कि सरयू-कमला एक्सप्रेस से उत्तर प्रदेश, बिहार और नेपाल के बीच धार्मिक पर्यटन, व्यापार, होटल व्यवसाय और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। ट्रेन के रास्ते में पड़ने वाले 10 महत्वपूर्ण मध्यवर्ती स्टेशनों पर ठहराव से सीमावर्ती क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत-नेपाल संबंधों को सड़क, राजमार्ग और रेल संपर्क के माध्यम से नई दिशा मिल रही है। अयोध्या से सीतामढ़ी होते हुए जनकपुर तक श्रीराम-जानकी मार्ग भी आकार ले रहा है। उन्होंने भारत-नेपाल के नागरिकों को बधाई देते हुए नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह और केंद्रीय रेल मंत्री का भी आभार जताया।

जानिए अयोध्या कैंट से जनकपुर धाम के बीच का क्या है रूट

अयोध्या कैंट से जनकपुर धाम के बीच करीब 604 किलोमीटर की दूरी लगभग 19 घंटे में पूरी होगी. यात्रियों को रास्ते में ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह रेलसेवा सप्ताह में एक दिन संचालित होगी। अयोध्या कैंट से प्रत्येक सोमवार और जनकपुर धाम से प्रत्येक शनिवार को ट्रेन रवाना होगी। गाड़ी संख्या 15596 अयोध्या कैंट से प्रत्येक सोमवार शाम 5:50 बजे रवाना होगी. अयोध्या धाम, मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, शीशो, मधुबनी और जयनगर होते हुए मंगलवार दोपहर 12:40 बजे नेपाली समय के अनुसार जनकपुर धाम पहुंचेगी। सरयू-कमला एक्सप्रेस का संचालन आधुनिक 17 कोच वाले एलएचबी रैक से किया जाएगा. इसमें आठ वातानुकूलित कोच, सात स्लीपर श्रेणी के कोच, एक एलएसएलआरडी और एक एलडब्ल्यूएलआरआरएम कोच शामिल हैं। दोनों नगरों के बीच सीधा रेल संपर्क स्थापित होने से श्रद्धालुओं और पर्यटकों का आवागमन सुगम होगा. रामायण सर्किट और धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. उत्तर प्रदेश, बिहार और नेपाल के बीच बेहतर रेल संपर्क से सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापार, पर्यटन, स्थानीय आर्थिक गतिविधियों तथा रोजगार के अवसरों को प्रोत्साहन मिलेंगें। यह रेल सेवा भारत-नेपाल मैत्री, सांस्कृतिक एकता और आपसी विश्वास की महत्वपूर्ण कड़ी बनेगी।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *