रांची : विशेष संवाददाता
UPDATE: Jharkhand jpsc exam cancelled-hemant soren announced
Protesting Jharkhand students to hold fresh round of talks with State Government in Ranchi today.JPSC-JSSC aspirants’ agitation in Jharkhand has entered its 24th day, with students intensifying their protest over alleged irregularities in recruitment examinations. A fresh round of talks between the government and student representatives is scheduled for today.
JPSC-JSSC aspirants took out a protest march from Jaipal Singh Munda Stadium to Albert Ekka Chowk in Ranchi yesterday and burnt effigies of Chief Minister Hemant Soren, Congress leader Rahul Gandhi and RJD leader Tejashwi Yadav. The students raised slogans demanding cancellation of the JSSC-CGL examination and a CBI probe into alleged irregularities in recruitment examinations.
Meanwhile, the state government has invited the protesting students for talks today at 2pm in Ranchi, with the students allowed to participate along with their legal advisers.
UPDATE: JPSC परीक्षा रद्द करने पर सहमत हुई हेमंत सरकार
हेमंत सरकार का बड़ा फैसला सामने आया है। सरकार और छात्रों के बीच आज बातचीत में सरकार ने एलान किया है कि 14वीं जेपीएससी PT समेत 2023-25 की कई परीक्षाएं रद्द होंगी। झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के बीच हेमंत सोरेन सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने 14वीं जेपीएससी पीटी समेत कई परीक्षाएं रद्द करने और अन्य परीक्षाओं की जांच कराने का एलान किया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधान सभा में घोषणा की कि 14वीं जेपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा (PT) समेत वर्ष 2023 और 2025 में जेपीएससी द्वारा आयोजित की गई परीक्षाओं को रद्द किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने 11वीं और 13वीं जेपीएससी परीक्षा, एफआरओ, एपीपी तथा टीडीपीएल द्वारा आयोजित परीक्षाओं की भी जांच कराने की घोषणा की।
झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में धांधली और अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आज 24वें दिन भी जारी है। छात्र सीबीआई जांच और 14वीं जेपीएससी को रद्द करने की मांग पर अड़े हुए हैं। सरकार और आंदोलनकारियों के बीच बातचीत के नए दौर की कोशिशें भी की जा रही हैं।
हेमंत सरकार ने दोपहर 2 बजे रांची में छात्रों को अपने कानूनी सलाहकारों के साथ बैठक के लिए आमंत्रित किया है।छात्र जेएसएससी-सीजीएल (JSSC-CGL) परीक्षा को रद्द करने की मांग पर अड़े हैं। छात्र नियुक्तियों में गड़बड़ी की सीबीआई (CBI) जांच की मांग कर रहे हैं। यह विरोध प्रदर्शन और आमरण अनशन का दौर अब चौथे सप्ताह में प्रवेश कर चुका है। छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि आज की बैठक में कोई ठोस समाधान नहीं निकला, तो 20 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास के सामने प्रदर्शन किया जाएगा।

