बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नयी टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे और स्मृति ईरानी की एंट्री ,13 उपाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महामंत्री और 16 राष्ट्रीय मंत्री बनाए गए

BJP chief Nitin Nabin announces party reshuffle

दिल्ली : डॉ निशा सिंह

Nitin Nabin New Team:BJP on Monday announced the new team of national office-bearers, seven months after appointing Nitin Nabin as the party’s 12th national president. BJP chief Nitin Nabin announces party reshuffle; Smriti Irani, Ram Madhav among list

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई टीम का ऐलान कर दिया है।

राष्ट्रीय महामंत्री और वसुंधरा राजे और स्मृति ईरानी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। नयी टीम में कुल 65 नेताओं की लिस्ट में पार्टी ने 13 उपाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महामंत्री और 16 राष्ट्रीय मंत्री बनाए हैं। लिस्ट में 13 महिलाएं हैं। आपको बता दें कि साल 2027 में 7 राज्यों- उत्तरखंड , उत्तर प्रदेश ,गुजरात , पंजाब, हिमाचल प्रदेश गोवा और मणिपुर में विधान सभा चुनाव होंगे। बीजेपी की नयी टीम का इसमें लिटमस टेस्ट भी होगा। नयी लिस्ट में उत्तरप्रदेश का ध्यान रखा गया है। जहाँ अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले है। यूपी से कुल 8 नेता टीम बीजेपी में शामिल किये गए है। बीजेपी ने प्रचार प्रसार कर रहे अमित मालवीय की छुट्टी कर दी है। उनकी जगह सोशल मीडिया संयोजक दीपक म्हस्के बनाए गए हैं।

PM मोदी ने बीजेपी की नई टीम को बधाई दी
https://x.com/narendramodi/status/2089301582743847115

नितिन नबीन ने नयी टीम को बधाई दी
https://x.com/NitinNabin/status/2089291401507025280

जानिए उपाध्यक्ष कौन कौन बने हैं ?

वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा दर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, प्रो. एम. नागराज, प्रो. तारिक मंसूर और डॉ. मधुचंद्र कर उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। बीएल संतोष राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बनाए गए है। शिवप्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) बनाया गया है।

राष्ट्रीय महामंत्री और राष्ट्रीय मंत्री की लिस्ट में कौन हैं ?

विनोद तावड़े, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देब, स्मृति ईरानी, सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी, संजय भाटिया राष्ट्रीय महामंत्री बनाए गए है। कविता पाटीदार, के. सुरेंद्रन, भोला सिंह,डॉ. प्रदीप वर्मा, जगदीश ईश्वरभाई पटेल, डॉ. संदीप पाठक, फांग्नोन कोन्यक, संगीता यादव, अनिल एंटनी, डॉ. एम. वेंकटेशन, मनोज टिग्गा, सिद्धार्थ शंभु, डॉ. स्वदेश सिंह, मृगांका देव बर्मन, रोहन गुप्ता और जय प्रकाश को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है।

पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और राजेश मंगल को राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। तरुण चुघ को राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी, महेंद्र पांडेय को कार्यालय मंत्री, संबित पात्रा को नॉर्थ ईस्ट संयोजक, राजीव बब्बर को नॉर्थ ईस्ट सह संयोजक, विष्णु दत्त शर्मा को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक, रितुराज सिन्हा और विष्ण वर्धन रेड्डी को प्रकोष्ठ संकुल सह संयोजक बनाया गया है .

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम में बिहार से केवल तीन नेताओं – शिवेश राम, सिद्धार्थ शंभु और ऋतुराज सिन्हा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।

अनिल बलूनी को मीडिया संयोजक बनाया गया है। उषा अग्रवाल, प्रदीप भंडारी और सिद्धार्थ यादव को मीडिया सह संयोजक बनाया गया है. दीपक म्हस्के को सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है. वहीं प्रीति गांदी, शिवानंद द्विवेदी, आलोक भट्ट और अरुण यादव को सोशल मीडिया सह संयोजक बनाया गया है। बिहार के विधान पार्षद संजय मयूख को राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी के पद हटा दिया गया है।

हेमांग जोशी को युवा मोर्चा, रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा, अमरपाल मौर्य को ओबीसी मोर्चा, बंसीलाल गुर्जर को किसान मोर्चा, शिवेश कुमार राम को एससी मोर्चा, मन्नालाल रावत को एसटी मोर्चा, कुवंर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई है।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *