कैबिनेट विस्तार से पहले प्रधानमंत्री मोदी 7 सितम्बर को मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग

Modi to hold a review meeting with ministers on September 7
Prime Minister Modi to hold a review meeting with ministers on September 7

दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार यानि 7 सितम्बर की शाम सामाजिक न्याय और कल्याण क्षेत्रों से जुड़े मंत्रालयों के प्रदर्शन की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में मंत्रियों के कामकाज का आकलन और जवाबदेही पर चर्चा होगी। केंद्र सरकार के विभिन्न क्षेत्रों में परफार्मेंस की समीक्षा के लिए ये अहम बैठक बुलाई गई है। इधर दिल्ली में राजनीतिक हलचल और बैठकों के बीच यह चर्चा है कि इसी सितंबर महीने में केंद्रीय मंत्रिपरिषद का विस्तार और फेरबदल हो सकता है। सरकार में कुछ पद खाली भी हैं और आगामी राजनीतिक समीकरणों को साधने के लिए नए चेहरों को जगह मिलने की संभावना है।

इस बैठक में अलग-अलग मंत्रालयों, मंत्रियों और उनके समग्र प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा। समीक्षा बैठक के लिए सिर्फ उन राज्य मंत्रियों (MoS) और स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्रियों के एक वर्ग को बुलाया गया है जिनका मंत्रालय सामाजिक न्याय और सामाजिक कल्याण से संबंधित है। जिन मंत्रालयों पर बैठक में फोकस रहेगा और जिनके कामकाज की समीक्षा होगी उसमें शिक्षा मंत्रालय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, कृषि मंत्रालय आदि शामिल हैं। इन बैठकों को राज्यमंत्रियों की परफार्मेंस से भी जोड़ा जा रहा है जिसका भविष्य में होने वाली कैबिनेट फेरबदल में भी असर देखने को मिल सकता है। आपको बता दें कि कैबिनेट विस्तार के समय ऐसा पहले से होता आ रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं कामों की हो लगातार समीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सितंबर में जल शक्ति मंत्रालय के दो दिवसीय राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन के समापन सत्र की अध्यक्षता की थी तब उन्होंने कहा था कि सम्मेलन में दिए गए सुझावों को तय समय में लागू किया जाना चाहिए। साथ ही, इन कामों की लगातार समीक्षा भी होनी चाहिए, ताकि जरूरत के मुताबिक सुधार किया जा सके।

दिल्ली : विशेष संवाददाता

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *