Hanuman Ansh Movie: फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर सरप्राइज एंट्री मारी और सारे रिकॉर्ड अपन नाम कर लिए हैं। फिल्म धमाकेदार कलेक्शन करके ब्लॉकबस्टर हो गई है। फिल्म ने 30वें दिन 16.25 करोड़ की कमाई की है। ये फिल्म की अबतक की सबसे ज्यादा कमाई है। फिल्म को 6,055 शोज मिले और 62 परसेंट ऑक्यूपेंसी रही। इसी के साथ फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन अब 31 वें दिन 100 करोड़ का आंकड़ा क्रॉस कर लिया । फ़िल्म ‘हनुमान अंश’ महान आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा (जिन्हें महाराज-जी भी कहा जाता है) के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित है। फ़िल्म ‘हनुमान’ (HanuMan) की अधिकांश शूटिंग तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के विभिन्न खूबसूरत स्थानों पर हुई है।
फिल्म ने ग्रॉस 117.27 करोड़ की कमाई कर ली

#फ़िल्म ‘हनुमान अंश’ :आपको बता दें कि इस फिल्म की शुरुआत बिना किसी प्रमोशन के हुई थी। फिल्म के लिए पहला हफ्ता ठीक-ठाक रहा और फिल्म ने 10 लाख की ओपनिंग की थी और पहले हफ्ते में 1.08 करोड़ कमाए। दूसरे हफ्ते तक तो फिल्म के शोज घटकर 30 तक ही रह गए और सिर्फ 40 लाख का ही बिजनेस किया. लेकिन फिर तीसरे हफ्ते फिल्म ने सरप्राइज किया और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिला. फिल्म ने तीसरे हफ्ते में 10.40 करोड़ का बिजनेस किया। चौथे हफ्ते में फिल्म ने 61 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। 29वें दिन 10 करोड़ और 30वें दिन 16.25 करोड़ की कमाई की।
फिल्म को विशाल चतुर्वेदी ने बनाया है जो फिल्म 7 अगस्त को रिलीज हुई थी। Cinépolis और Panorama Studios ने फिल्म को डिस्ट्रिब्यूट किया है। फिल्म में शोभिनव सत्या, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, विहान शेडगे, अनिल रस्तोगी, नेहा पारांजपे, गौतम त्रिपाठी, ऋषिकश दुबे, निखिल दुबे जैसे स्टार्स दिखे. फिल्म में नीम करौली बाबा की आध्यात्मिक जर्नी दिखाई गई है। शोभिनव सत्य फिल्म के लीड हीरो हैं, ये उनकी डेब्यू फिल्म है।
सेट पर नहीं खाते थे नॉनवेज
#Hanuman Ansh Movie: प्रोड्यूसर और डायरेक्टर विशाल ने कहा कि जय संतोषी मां इंडियन सिनेमा की हिस्ट्री की सबसे सक्सेसफुल फिल्म है और बहुत लोग ये जानते ही नहीं। मैं डेढ़ साल से फिल्म के लिए रिसर्च कर रहा था। क्योंकि इस तरह की कैटेगरी के लिए अभी फिल्मों में काफी खाली जगह है। सेट पर सिर्फ वेजिटेरियन खाना आया। हम हर दिन सुबह हनुमान चालीसा पढ़ते थे। फिल्म की रिलीज से पहले मैं साढ़े 4 महीने फ्रूट्स डायट पर था। ‘
डायरेक्टर विशाल ने बताया कि मैंने ओटीटी प्लेटफॉर्म को भी पिच किया था। वहां उन्होंने मुझसे कहा कि मैं एक इंटरनेशनल रिलिवेंस के साथ इंडियन स्टोरी लेकर आया हूं। मैं इस तरह से फिल्म की कहानी को बताया कि मैं सच में रोने ही लगा था। उन्होंने फिल्म को रिजेक्ट किया था। कोई बात नहीं, इंडस्ट्री में ये होता रहता है, हम कई बार रिजेक्ट हुए हैं, लेकिन जिस तरह से किया, जिस भाषा का उपयोग किया, वो अपमानजनक थी।
जानिए कहा हुई थी फिल्म ‘हनुमान अंश’ कि शूटिंग
फ़िल्म ‘हनुमान अंश’ (HanuMan ansh) की अधिकांश शूटिंग तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के विभिन्न खूबसूरत स्थानों पर हुई है। #फ़िल्म ‘हनुमान अंश’
हनुमान स्टूडियो (तेलंगाना) में बना था। फ़िल्म में दिखाए गए काल्पनिक ‘अंजनाद्री’ गांव का सेट तेलंगाना के वतीना गुल्लापल्ली (Vattinagulapally) गांव में किराए की जमीन पर बनाया गया था, जिसे यूनिट ने ‘हनुमान स्टूडियो’ नाम दिया। यहीं पर ज्यादातर ग्रीन स्क्रीन और वीएफएक्स (VFX) वाले दृश्य शूट किए गए थे।
आंध्र प्रदेश के जंगल और पहाड़ पर शूटिंग हुई थी। फ़िल्म के प्राकृतिक दृश्य, गाने और कुछ एक्शन सीक्वेंस आंध्र प्रदेश के हरे-भरे पर्यटक स्थलों जैसे मरेडूमुल्ली (Maredumilli) और पडेरु (Paderu) में फिल्माए गए थे। फ़िल्म के क्लाइमेक्स (Climax) और अन्य महत्वपूर्ण दृश्यों के सेट हैदराबाद स्थित रामोजी फ़िल्म सिटी में तैयार किए गए थे। फ़िल्म के पानी के अंदर (underwater) फिल्माए जाने वाले सीक्वेंस मुंबई में शूट किए गए थे।
फिल्म ‘हनुमान अंश’ का बजट लगभग 1.7 से 2 करोड़ रुपये, अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई
#Hanuman Ansh Movie: फिल्म ‘हनुमान अंश’ का कुल बजट लगभग 1.7 से 2 करोड़ रुपये के बीच है। मात्र इतने कम बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करके एक बड़ा इतिहास रच दिया है। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों का बेहद शानदार और अप्रत्याशित समर्थन मिला है।
1975 में रिलीज हुई पौराणिक फिल्म ‘जय संतोषी माँ’ 5 करोड़ की थी कमाई
1975 में रिलीज हुई पौराणिक फिल्म ‘जय संतोषी माँ’ का बजट करीब 25 से 30 लाख रुपये था और इसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 5 करोड़ रुपये (5 करोड़ रुपये यानी 50 मिलियन) की शानदार कमाई की थी। इस फिल्म ने अपनी लागत से लगभग 100 गुना ज्यादा कमाई करके इतिहास रच दिया था। कम बजट की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक रूप से सफल रही और उस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल हुई थी।

