गैस सिलेंडर बुकिंग का नियम बदला : जानिए अब कितने दिनों में कर सकेंगे बुकिंग

Centre reduces LPG refill booking interval for rural areas to 25 from 45 days: Union Minister Suresh Gopi

 

गैस सिलेंडर के बुकिंग का नियम केन्द्र सरकार ने  बदल दिया है। इससे पहले अमेरिका – ईरान युद्ध के कारण केंद्र सरकार ने फैसला किया था कि गैस सिलेंडर की बुकिंग के 45 दिन बाद दूसरा सिलेंडर बुक किया जा सकेगा, लेकिन आज केंद्र सरकार ने इस नियम को बदल दिया है। केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने बताया है कि अब पुराना नियम खत्म किया गया है। अब नए नियम लागू किया गया है। ग्रामीण और शहरी दोनों ही क्षेत्रों में गैस सिलेंडर की अगली 25 दिन में ही की जा सकेगी। 

अमेरिका-ईरान संघर्ष और इसके परिणामस्वरूप होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी के कारण आपूर्ति पर दबाव के दौरान सरकार ने शहरी क्षेत्रों में हर 25 दिन में एक बार एलपीजी रिफिल बुक करने की अनुमति दी थी, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को 45 दिनों तक इंतजार करना पड़ता था।गोपी ने फेसबुक पोस्ट में कहा, “हालांकि, वर्तमान में एलपीजी आपूर्ति की स्थिति में सुधार और रिफिल के लंबित बैकलॉग में उल्लेखनीय कमी को देखते हुए केंद्र सरकार ने इस प्रतिबंध में ढील दी है। अब सभी घरेलू एलपीजी उपभोक्ता, चाहे वे शहरी हों या ग्रामीण, 25 दिनों के अंतराल पर रिफिल बुक कर सकते हैं।”मंत्री ने पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) को जारी एक पत्र की प्रति भी साझा की, जिसमें उन्हें संशोधित रिफिल बुकिंग अंतराल को तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया गया है।

Centre reduces LPG refill booking interval for rural areas to 25 from 45 days: Union Minister Suresh Gopi.

ये नई व्यवस्था सोमवार यानी 7 सितंबर से लागू कर दी गई है। अब किसी भी व्यक्ति को गैस सिलेंडर की बुकिंग दोबारा करने के लिए 45 दिनों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बल्कि अब महज 25 दिन के भीतर ही दोबारा गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। जिससे लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। केंद्रीय पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और पर्यटन मंत्री सुरेश गोपी ने कहा है कि उन्होंने 7 सितंबर को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया है कि सरकार ने ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) को ये बदलाव तुरंत लागू करने को कहा है। उन्होंने ये भी कहा कि मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष की वजह से तेल कंपनियों पर काफी दबाव था, जिसके चलते शहरी इलाकों में रिफिल बुकिंग का अंतर 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में 45 दिन कर दिया गया था।

लोगों को हो रही थी परेशानी

आपको बता दें कि इससे होर्मुज ब्लॉक और गैस की किल्लत की वजह से 45 दिन में दोबारा गैस की बुकिंग के लिए नियम बनाया गया था, तब आम जनता को इससे बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि अब जब एक बार फिर से नियमों में बदलाव किया गया है, तो इससे आम जनता को राहत मिलेगी। खासतौर से वो लोग जिनके घर पर ज्यादा गैस जरूरत पड़ती है।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *