CNG Rate increases in Delhi : दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से सीएनजी के दाम बढ़ गए हैं। पिछले एक साल में पांचवीं बार बढ़ोतरी की गयी है। आज से पहले मई में सीएनजी की कीमतों में चार बार वृद्धि हुई थी। इस साल अब तक सीएनजी 9 रुपए 89 पैसे महंगी हुई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने दिल्ली में सीएनजी की कीमत में 3.89 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। अब दिल्ली एनसीआर में एक किलो सीएनजी की कीमत 86 रुपए 98 पैसे है। नई दरें 29 अगस्त 2026 को सुबह 6 बजे से लागू हो गयी है ।
ईरान और अमेरिका के युद्ध से भारत में कभी पेट्रोल-डीजल महंगा तभी कभी एलपीजी महंगा हो रहा है। आज एक बार फिर आईजीएल ने सीएनजी के दाम बढ़ा दिए हैं। पिछले चार महीनों के भीतर सीएनजी करीब 10 रुपए महंगी हुई है। पिछले चार महीनों में दिल्ली-एनसीआर में पांच बार सीएनजी के दामों में बढोतरी हुई है।

ईरान और अमेरिका के युद्ध के बाद पहली बार सीएनजी के दाम 15 मई को बढ़े थे, जब आईजीएल ने 2 रुपए की बढोतरी का ऐलान किया था। इसके बाद 17 मई, 23 मई और 26 मई को भी आईजीएल ने धीरे-धीरे करके सीएनजी महंगी कर दी थी। 17 से 26 मई यानी 10 दिनों के भीतर आईजीएल ने सीएनजी पर 6 रुपए बढ़ा दिए थे। मई के बाद आईजीएल ने अब सीधे आज 29 अगस्तको सीएनजी के दाम बढ़ाए हैं। आज दिल्ली एनसीआर में दाम 3 रुपए 89 पैसे बढ़े हैं. यानी एक बार में इतने दाम इस साल कभी नहीं बढ़े थे। अब दिल्ली एनसीआर में एक किलो सीएनजी की कीमत 86 रुपए 98 पैसे है। कुल मिलाकर इस साल सीएनजी की कीमत 9.89 रुपए बढ़ी है।
दिल्ली में आज पेट्रोल-डीजल का दाम क्या है ?
आज पेट्रोल और डीजल के रेटों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
दिल्ली में आज पेट्रोल का दाम 102.12 रुपये प्रति लीटर है
डीजल: ₹95.20 प्रति लीटर
सीएनजी कीमत 86 रुपए 98 पैसे।
नोएडा में पेट्रोल ₹102.12, डीजल ₹95.56, XP95 ₹110.68 और XG ₹101.17 प्रति लीटर
गुरुग्राम में पेट्रोल ₹102.97,डीजल ₹95.64, XP95 ₹111.78 और XP100 ₹167.35 प्रति लीटर
फरीदाबाद में पेट्रोल ₹103.28, डीजल ₹95.94 और XP95 ₹112.09 प्रति लीटर
दिल्ली : शार्प वे मीडिया नेटवर्क

