दिल्ली : किशोर के सिंह
Aam Aadmi Party MP Raghav Chadha resigned from AAP. will join BJP.
Aam Aadmi Party MP Raghav Chadha said on Friday that the two-third members belonging to the AAP in Rajya Sabha are merging themselves with the Bharatiya Janata Party (BJP), exercising the provisions of the Constitution of India
AAP को छोड़कर राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल बीजेपी में शामिल हुए। दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन कि उपस्थिति में इन तीनो नेताओं ने बीजेपी ज्वाइन किया।

इसके पहले आज आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर AAP से इस्तीफा देने का ऐलान किया। राघव चड्ढा के साथ-साथ संदीप पाठक और अशोक मित्तल राज्यसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया। आम आदमी पार्टी में फूट हो गयी है। पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आज दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी में बड़ी टूट का दावा किया कि आम आदमी पार्टी के कुल 10 राज्यसभा सांसदों में से 8 सांसद उनके साथ हैं और वे बीजेपी में विलय की प्रक्रिया में हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि राज्यसभा के सभापति को इस संबंध में आवश्यक कागजी कार्रवाई के लिए पत्र सौंप दिया गया है। हालांकि, इस तरह के दावे की आधिकारिक पुष्टि अभी तक सामने नहीं आई है।
केजरीवाल बोले – बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ किया धक्का
https://x.com/ArvindKejriwal/status/2047631644178469059
संजय सिंह बोले आम आदमी पार्टी को डराकर ‘ऑपरेशन लोटस’ चलाया जा रहा
दूसरी ओर संजय सिंह ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी को डराकर ‘ऑपरेशन लोटस’ चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता इन “गद्दारों” को कभी माफ नहीं करेगी और जब-जब जनता के साथ धोखा हुआ है, उसने पलटकर जवाब दिया है।
पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 में राज्य की सभी 117 सीटों के लिए चुनाव होंगे।
इसके पहले सत्तासीन आप को बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी ने सोलहवीं पंजाब विधानसभा में 117 में से 92 सीटें जीतकर 79% का मजबूत बहुमत हासिल किया। AAP पंजाब के संयोजक और सांसद भगवंत मान ने 16 मार्च 2022 को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली । मान सरकार का गठन 19 मार्च 2022 को 10 मंत्रिमंडलीय मंत्रियों के साथ किया गया। AAP अब केवल पंजाब में सत्ता में है। दिल्ली से सत्ता से पहले जा ही चुकी है। केजरीवाल का फोकस अब पंजाब पर है।

