देशभर में 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, 27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे बैंक

Bank strike from September 28 to 30

Bank strike from September 28 to 30. Public sector and regional rural banks face a nationwide three-day strike from September 28 to 30, 2026 called by the United Forum of Bank Unions (UFBU)

#Bank strike: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल को लेकर सरकार ने कहा है कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक 27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे और सामान्य रूप से काम करेंगे। यूनियनों ने मुख्य रूप से पांच दिन के बैंकिंग सप्ताह को लागू करने और परफार्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम को वापस लेने की मांग की है।

वित्त मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि 26 और 27 सितंबर की सप्ताहांत की छुट्टियों के बाद, 28 से 30 सितंबर तक बुलाई गई देशव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए सरकार ने पहले से ही कदम उठाए हैं। मंत्रालय ने बताया कि रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने 27 सितंबर को सभी बैंक शाखाओं, दफ्तरों, एटीएम से जुड़ी शाखाओं और करेंसी चेस्ट को खोलने की मंजूरी दे दी है।

वित्त मंत्रालय ने अपनी प्रेस रिलीज में कहा कि विभाग फिर से कहता है कि बैंक ग्राहकों की भलाई और सुविधा सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। सरकार और बैंक मैनेजमेंट ने यूनियनों से प्रस्तावित हड़ताल को टालने की अपील की है और ये सुनिश्चित करने के लिए भी कदम उठाए हैं कि जरूरी बैंकिंग सेवाएं बिना किसी रुकावट के जारी रहें।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *