AI Skills : 2030 तक कर्मचारियों को सीखनी होंगी नई तकनीक, 93% भारतीय कंपनियां अपनाने को तैयार

AI Skills Jobs will Increase till 2030

भारतीय कंपनियों में आने वाले दिनों में एआई एजेंट्स का इस्तेमाल तेजी से बढ़ने वाला है। 59% भारतीय कंपनियां इसका इस्तेमाल शुरू कर चुकी हैं और 93% कारोबारी इस तकनीक को अपनाना चाहते हैं।

शार्प वे न्यूज नेटवर्क :

AI Skills : भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ एक सहायक टूल तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह ‘एआई एजेंट्स’ के रूप में ऑफिस के दैनिक कामकाज संभालने को तैयार है। अनुमान है कि 2030 तक हर 100 में से 59 कर्मचारियों को नई स्किल्स सीखने के लिए ट्रेनिंग की जरूरत पड़ सकती है। भारत के कॉर्पोरेट सेक्टर और ऑफिसों में काम करने का तरीका एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है। केपीएमजी इंडिया और भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) की एक संयुक्त रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि देश के 93 प्रतिशत बिजनेस लीडर्स अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए एआई एजेंट्स को अपनाने की तैयारी कर रहे हैं।

भारत की आधे से अधिक कंपनियों ने शुरू कर दिया है इस्तेमाल

केपीएमजी इंडिया और भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) की एक संयुक्त रिपोर्ट के आंकड़ों से साफ है कि भारतीय कंपनियां इस तकनीक को लेकर गंभीर हैं। इस सर्वे में शामिल 59 प्रतिशत कंपनियों ने पहले ही अपने वर्कफ्लो और बिजनेस प्रोसेस को ऑटोमेट करने के लिए एआई एजेंट्स का उपयोग शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं, देश के 74 प्रतिशत सीईओ का मानना है कि अगले तीन साल में किसी भी कंपनी की ग्रोथ उसकी टीम एआई के लिए तैयारी पर निर्भर करेगी।

बदलेगा कर्मचारियों के काम का स्वरूप

एआई क्या लोगों की नौकरी छीन लेगा, अक्सर लोगों के मन में यह डर रहता है। लेकिन इस रिपोर्ट के मुताबिक,एआई शुरूआता में किसी की पूरी नौकरी खत्म करने से पहले काम करने के छोटे-छोटे तरीकों, वर्कफ्लो और निर्णय लेने की प्रक्रिया को बदल रहा है। डेटा खोजना, शुरुआती ड्राफ्ट तैयार करना, बड़ी जानकारी का सार निकालकर सामान्य विश्लेषण जैसे रूटीन काम अब एआई संभाल रहा है। ऐसे में आने वाले समय में कर्मचारियों की भूमिका बदल जाएगी। कर्मचारियों से उम्मीद की जाएगी कि वे समस्याओं की सही पहचान करें, डेटा की गहराई से व्याख्या करें, एआई द्वारा तैयार किए गए रिजल्ट की जांच करें और सही बिजनेस फैसले लें। अब ऐसे लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिन्हें तकनीकी समझ के साथ-साथ अपनी मानवीय सूझबूझ का सही उपयोग करना आता हो।

एआई टूल चलाना काफी नहीं होगा

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि कर्मचारियों को सिर्फ एआई टूल्स चलाना सिखा देना काफी नहीं होगा। भविष्य की असली चुनौती है कि कर्मचारियों में एआई को सही निर्देश देने, उसके काम की गुणवत्ता परखने, अपवादों को संभालने और बड़े फैसलों की जिम्मेदारी खुद लेने की क्षमता विकसित की जाए।

2030 तक बदल जाएगी स्किल्स का स्वरूप

साल 2030 तक कर्मचारियों के 39 प्रतिशत मुख्य स्किल्स पूरी तरह बदल जाएंगे। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की ‘फ्यूचर ऑफ जॉब्स रिपोर्ट 2025’ का हवाला देते हुए इसमें बताया गया है कि हर 100 में से 59 कर्मचारियों को नई ट्रेनिंग की जरूरत पड़ेगी। फिलहाल 63 प्रतिशत नियोक्ताओं का मानना है कि बिजनेस के बदलाव में सबसे बड़ी रुकावट सही स्किल्स की कमी है। इसके लिए 2030 तक 85 प्रतिशत कंपनियों का नया भर्ती फॉर्मूला है-अपने मौजूदा कर्मचारियों की अपस्किलिंग पर पूरा ध्यान देना। दूसरी तरफ 70 प्रतिशत कंपनियां नए स्किल्स वाले लोगों की ही भर्ती करेंगी और इसके साथ ही 50 प्रतिशत कंपनियां घटती मांग वाले पदों से कर्मचारियों को हटाकर उन क्षेत्रों में शिफ्ट करेंगी जहां काम बढ़ रहा है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि आने वाले दिनों में अगर कंपनियां डिग्री के बजाय ‘स्किल-बेस्ड हायरिंग’ को अपनाती हैं, तो सामान्य पदों के लिए टैलेंट पूल 6.1 गुना और AI से जुड़ी नौकरियों के लिए 8.2 गुना बढ़ सकता है। इससे साफ है कि आने वाले समय में वही कंपनियां और कर्मचारी आगे बढ़ेंगे, जो तकनीक के साथ खुद को लगातार अपग्रेड करेंगे।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *