जानिए आज सुबह की देश की प्रमुख ख़बरें : यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में भीषण आग से 9 लोगों की मौत, SIR -चुनाव आयुक्त विवाद, शी जिनपिंग अमेरिका पहुंचे, IMD अलर्ट

top headlines on september 24 morning

Asian Games 2026 : जापान में चल रहे एशियन गेम्स में भारत 1 स्वर्ण , 6 रजत और 7 कास्य पदक लेकर 14 वे पोजीशन पर है।

 

ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में भीषण आग लगी , 9 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में जेवर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक स्लीपर बस में भीषण आग लग गयी। इस घट्न में 9 लोगों की मौत हो गयी है। बस में करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। जान बचाने के लिए यात्रियों ने बस से छलांग लगा दी। नोएडा पुलिस के मुताबिक इस अग्निकांड में नौ यात्रियों की मौत हो चुकी है।

SIR -चुनाव आयुक्त विवाद : Cockroaches of India : आज दोपहर 2 बजे प्रेस कांफ्रेंस करेगी।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और निर्वाचन आयोग से जुड़े विवाद को लेकर दिल्ली में एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस का ऐलान किया है। CJP दिल्ली में आज दोपहर 2 बजे प्रेस कांफ्रेंस करेगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर जारी विवाद और मतदाता सूची में संशोधन से जुड़ी रिपोर्ट्स पर पार्टी ने मोर्चा खोला है।

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में लगी आग, नौ यात्रियों की मौत

गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा हुआ है। यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर एयरपोर्ट के पास बुधवार देर रात चलती टूरिस्ट बस में अचानक आग लग गई। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई है। ये हादसा यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर क्षेत्र में दयानतपुर गांव के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, हादसा रात करीब 12 बजे हुआ। बस नोएडा से करीब 34 किलोमीटर आगे पहुंची थी। इसी दौरान बस में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने बस को अपनी चपेट में ले लिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आज से मूल सीमा शुल्क में कटौती- खाद्य तेल सस्ता होने का अनुमान

केंद्र सरकार ने कच्चे और रिफाइंड सोयाबीन, पाम और सूरजमुखी तेल पर मूल सीमा शुल्क घटाया है। यह बदलाव 24 सितंबर, 2026 से प्रभावी होगा, जिससे खाद्य तेलों की कीमतें कम होने की उम्मीद है।

दिल्ली दंगा 2020: भजनपुरा पेट्रोल पंप हिंसा में पांच दोषियों की सजा पर फैसला आज

दिल्ली दंगा 2020 के भजनपुरा पेट्रोल पंप हिंसा मामले में पांच दोषियों की सजा पर आज फैसला आज आना है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रवीण सिंह की अदालत ने सजा पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आदेश के लिए मामले को 24 सितंबर को सूचीबद्ध किया है। 24 फरवरी 2020 को भजनपुरा पेट्रोल पंप के पास हुई हिंसा से जुड़ा मामला है। अभियोजन के अनुसार, बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटे थे और पुलिसकर्मियों पर पथराव करने के साथ पेट्रोल पंप में तोड़फोड़ और आगजनी की गई थी।

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अमेरिका पहुंचे,राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलेचीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 10 साल में पहली बार अमेरिका पहुंच गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रोटोकाल तोड़ते हुए उनका ज्वाइंट बेस एंड्रयूज एयरपोर्ट पर खुद स्वागत किया और रेड कार्पेट बिछाकर उन्हें औपचारिक सम्मान दिया। भारत के लिए ट्रंप-शी के बीच होने वाला शिखर सम्मेलन बेहद अहम रहने वाला है। नई दिल्ली इस बैठक पर कई आर्थिक, औद्योगिक और भू-राजनीतिक वजहों से करीब से नजर रखेगा। जिनपिंग ट्रंप के साथ छह महीनों के भीतर दूसरी बार मिले रहे हैं।

रूस के संसदीय चुनाव में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पार्टी जीत की ओर बढ़ी

रूस के संसदीय चुनाव में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पार्टी निचले सदन यानी स्टेट ड्यूमा की 450 सीटों में तीन-चौथाई से ज्यादा सीटें जीतने जा रही है। जो अब तक का उसका सबसे बड़ा आंकड़ा होगा। यह चुनाव यूक्रेन के साथ जारी युद्ध, ड्रोन हमलों और वास्तविक विपक्ष की सीमित मौजूदगी के बीच हुआ है।

मेघालय में यूडीपी के 12 में से 8 विधायक भाजपा में शामिल

मेघालय में यूडीपी के 12 में से 8 विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं, जिससे विधानसभा में भाजपा की संख्या 2 से बढ़कर 10 हो गई। यूडीपी ने इनमें से तीन विधायकों को निलंबित कर कारण बताओ नोटिस दिया है।

डोपिंग मामले में भारतीय टेनिस खिलाड़ी परीक्षित सोमानी पर चार साल का प्रतिबंध

भारतीय टेनिस खिलाड़ी पारिक्षित सोमानी पर प्रतिबंधित पदार्थ ट्राइमेटाजिडीन के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद चार साल का प्रतिबंध लगाया गया है। स्वतंत्र ट्रिब्यूनल ने उनके भोजन के जरिए दवा पहुंचने के दावे को खारिज करते हुए निलंबन को सितंबर 2029 तक बरकरार रखा। 26 वर्षीय सोमानी की करियर की सर्वोच्च डबल्स रैंकिंग 256 रही है। उन्होंने पिछले साल कजाखस्तान के अस्ताना में आयोजित एक एटीपी चैलेंजर टूर्नामेंट के दौरान प्रतिबंधित पदार्थ के लिए पॉजिटिव टेस्ट दिया था।

IPL 2027 की नीलामी गोवा में होगी

तीन साल तक विदेश में आयोजन के बाद आईपीएल ऑक्शन की भारत वापसी हो रही है। ऑक्शन का आयोजन दिसंबर महीने में गोवा में करवाया जाएगा। इंडियन प्रीमियर लीग का ऑक्शन तीन साल के बाद भारत वापस लौट आया है. पिछले 3 साल से IPL ऑक्शन का आयोजन विदेश में करवाया जा रहा था, लेकिन आईपीएल 2027 की नीलामी गोवा में करवाई जाएगी। ऑक्शन दिसंबर में करवाया जाएगा. आईपीएल ऑक्शन का आयोजन आखिरी बार भारत में 2023 में हुआ था, जब कोच्चि ने इसकी मेजबानी की थी। BCCI के सचिव देवजीत सैकिया नेइसकी जानकारी दी।

न्यूजीलैंड बनाम भारत, टी 20 सीरीज शेड्यूल

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए 7 गेंदबाजों का चयन किया है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज 22 अक्टूबर से खेली जाएगी।
पहला T20I: 22 अक्टूबर: हैगली ओवल, क्राइस्टचर्च
दूसरा T20I: 24 अक्टूबर: हैगली ओवल, क्राइस्टचर्च
तीसरा T20I: 27 अक्टूबर: हेनरी स्टेडियम, वेलिंगटन
चौथा T20I: 30 अक्टूबर: ईडन पार्क, ऑकलैंड
पांचवां T20I: 1 नवंबर: सेडन पार्क, हैमिल्टन

उत्तर प्रदेश में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 कल से शुरू

उत्तर प्रदेश में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 कल से शुरू होने जा रहा है। ट्रेड शो का चौथा संस्करण शुक्रवार से शुरू होगा। ट्रेड शो में 88 देशों के 600 से अधिक विदेशी खरीदारों के पहुंचने की उम्मीद है।

15 राज्यों में मौसम का IMD अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में उठे तूफान और हिमालय क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली-यूपी से उत्तराखंड-हिमाचल तक बारिश का अलर्ट अगले 3-4 दिन रहेगा. दिल्ली में 25 सितंबर से 3 दिन बारिश, बिजली गिरने से मौसम बदला नजर आएगा.पूर्वी उत्तर प्रदेश और लखनऊ-कानपुर के अवध रीजन में बारिश का दौर जारी रहेगा.पूर्वी उत्तर प्रदेश में 25-26 सितंबर और वेस्ट यूपी में 25 से 27 सितंबर के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है. हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में 25 सितंबर के बाद बारिश देखने को मिलेगी. पश्चिमी राजस्थान से मॉनसून विदा हो चुका है, लेकिन पूर्वी राजस्थान में 24 से 27 सितंबर तक तेज बारिश होगी।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *