#99th oscars awards : संतोष दवाकर द्वारा निर्देशित मराठी फिल्म गोंधल को 99वें अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर 2027) में ‘बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म’ श्रेणी के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि (ऑफिशियल एंट्री) के रूप में चुना गया है। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) ने 18 सितंबर 2026 को इस बात की घोषणा की। इस बार इस रेस में धुरंधर, ‘बॉर्डर 2’ और ‘हनुमान अंश’ जैसी करीब 33 फिल्में शामिल थीं, जिन्हें पीछे छोड़ते हुए ‘गोंधल’ ने बाजी मारी है।
गोंधल 2025 में बनी एक भारतीय मराठी थ्रिलर फिल्म है, जिसे संतोष दवाखर ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म में इशिता देशमुख, योगेश सोहोनी, किशोर कदम, सुरेश विश्वकर्मा, निषाद भोइर, अनुज प्रभु और विट्ठल काले ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई हैं। गोंधल साल 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मराठी दर्शकों ने इस फिल्म को खूब पसंद किया था।

99वें ऑस्कर पुरस्कार का आयोजन लॉस एंजिल्स में 14 मार्च 2027 को किया जाएगा
99वें ऑस्कर पुरस्कार (99th Academy Awards) का आयोजन डॉल्बी थिएटर, ओवेशन हॉलीवुड, लॉस एंजिल्स में 14 मार्च 2027 को किया जाएगा। इसका प्रसारण पहले की तरह ही शाम 7 बजे ही रखा जाएगा। 98वें ऑस्कर पुरस्कार (अकादमी पुरस्कार) का आयोजन संयुक्त राज्य अमेरिका के लॉस एंजिल्स स्थित डॉल्बी थिएटर में हुआ था। यह भव्य समारोह 15 मार्च 2026 को आयोजित किया गया था।
किस प्लेटफार्म पर दिखेगा 99वें ऑस्कर पुरस्कार
ऑस्कर अवॉर्ड आयोजित करने वाली कंपनी ने दिसंबर 2025 में यूट्यूब के साथ अपनी नई पार्टनरशिप की घोषणा की थी। इसके तहत 99वें और 100वें ऑस्कर के बाद से ऑस्कर समारोह का आयोजन यूट्यूब पर लाइव दिखाया जाएगा। यह पार्टनरशिप साल 2029 से लेकर 2033 तक चलेगी। यानी साल 2029 से ऑस्कर की सभी कवरेज, रेड कार्पेट और बिहाइंड-द-सीन्स कंटेंट से लेकर यूट्यूब पर स्ट्रीम होंगे।
जानिए कौन है प्रमुख भारतीय ऑस्कर विजेता
भानु अथैया (1983): फिल्म ‘गांधी’ के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिज़ाइन’ (Best Costume Design) का पुरस्कार जीता।
सत्यजीत रे (1992): सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ ऑस्कर सम्मान मिला।
ए.आर. रहमान (2009): फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल स्कोर’ और ‘सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल सॉन्ग’ (“जय हो”) के दो ऑस्कर जीते।
गुलजार (2009): फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ के गीत “जय हो” के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल सॉन्ग’ का पुरस्कार मिला।
रेसुल् पोकुट्टी (2009): फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ साउंड मिक्सिंग’ का पुरस्कार जीता।
एम.एम. कीरावणी और चंद्रबोस (2023): फिल्म ‘आरआरआर’ के प्रसिद्ध गाने “नाटू नाटू” के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल सॉन्ग’ का ऑस्कर जीता।
कार्तिकी गुन्সলविस और गुनीत मोंगा (2023): डॉक्यूमेंट्री लघु फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिसपर्स’ (The Elephant Whisperers) के लिए ऑस्कर जीता
शार्प वे नेटवर्क : डॉ. निशा सिंह

