Asian Games 2026: AsianGames 2026 starting from 17th Sept 2026 . The 20th Asian Games in Aichi-Nagoya, Japan, officially run from September 19 to October 4, 2026, though early sporting action and events like cricket and teqball begin on September 17, 2026.
#Asian Games 2026: जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 20वें एशियाई खेल 2026 की शुरुआत हो रही है। भारत ने 35 खेलों में 508 एथलीटों का दल भेजा है। हांग्जो 2022 एशियाई खेलों में 107 पदकों के साथ चौथा स्थान हासिल करने वाली भारतीय टीम इस बार अपने पिछले प्रदर्शन को पछाड़ने के इरादे से मैदान में उतरेगी। भारत ने इस महाकुंभ के लिए 508 सदस्यों का विशाल दल भेजा है, जो 35 खेल स्पर्धाओं में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

भारतीय दल में 272 पुरुष और 236 महिला एथलीट शामिल हैं जबकि सहदेव यादव को दल का शेफ डी मिशन नियुक्त किया गया है। भारत की ओर से सबसे बड़ा दल एथलेटिक्स का है, जिसके बाद हॉकी, जबकि क्रिकेट और शूटिंग में 30-30 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। उद्घाटन समारोह 19 सितंबर को पालोमा मिज़ुहो स्टेडियम में होगा। डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीमें सीधे नॉकआउट यानी कि क्वार्टर फाइनल चरण से अपने अभियान की शुरुआत करेंगी।
जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स 2026 शेड्यूल के तहत क्रिकेट मुकाबले टी20 फॉर्मेट में 17 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच खेले जाएंगे।
जानिए भारत का क्या है शेड्यूल
पुरुष हॉकी (Pool A):
20 सितंबर: भारत बनाम इंडोनेशिया
22 सितंबर: भारत बनाम श्रीलंका
24 सितंबर: दक्षिण कोरिया बनाम भारत
26 सितंबर: जापान बनाम भारत
28 सितंबर: भारत बनाम बांग्लादेश
1 अक्टूबर: पुरुष सेमीफाइनल
3 अक्टूबर: मेडल मैच (फाइनल)
महिला हॉकी (Pool B):
20 सितंबर: भारत बनाम उज्बेकिस्तान
21 सितंबर: भारत बनाम इंडोनेशिया
23 सितंबर: थाईलैंड बनाम भारत
25 सितंबर: जापान बनाम भारत
27 सितंबर: भारत बनाम सिंगापुर
30 सितंबर: महिला सेमीफाइनल
2 अक्टूबर: मेडल मैच (फाइनल)
कबड्डी शेड्यूल
एशियाई खेलों के इतिहास में 11 पुरुष गोल्ड और 3 महिला गोल्ड मेडल जीतकर सबसे सफल देश रहा भारत एक बार फिर गोल्ड मेडल का प्रबल दावेदार होगा।
21 सितंबर: जापान बनाम भारत (पुरुष) / बांग्लादेश बनाम भारत (महिला)
22 सितंबर: दक्षिण कोरिया बनाम भारत (पुरुष)
23 सितंबर: बांग्लादेश बनाम भारत (पुरुष) / ईरान बनाम भारत (महिला)
24 सितंबर: चीनी ताइपे बनाम भारत (पुरुष) / जापान बनाम भारत (महिला)
25 सितंबर: सेमीफाइनल मुकाबले
26 सितंबर: फाइनल मुकाबले
बैडमिंटन, शूटिंग और एथलेटिक्स का शेड्यूल
बैडमिंटन: स्टार शटलर पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय, किदांबी श्रीकांत और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी व चिराग शेट्टी की जोड़ी भारतीय चुनौती की अगुवाई करेगी।
20-24 सितंबर: पुरुष व महिला टीम इवेंट (क्वालिफायर से फाइनल)
25-29 सितंबर: व्यक्तिगत स्पर्धाएं (शुरुआती दौर से फाइनल)
शूटिंग: 2022 में 22 मेडल (7 गोल्ड) जीतने वाली भारतीय निशानेबाजी टीम से इस बार भी सबसे ज्यादा पदकों की उम्मीद है।
20-30 सितंबर: 10 मीटर एयर राइफल, पिस्टल, स्कीट, ट्रैप और 50 मीटर राइफल 3पी इवेंट्स।
एथलेटिक्स: नीरज चोपड़ा की चोट भारत के लिए बड़ा झटका है, लेकिन ट्रैक एंड फील्ड के अन्य 79 एथलीटों पर नजरें रहेंगी।
24-29 सितंबर: 100 मीटर, 400 मीटर, रिले, शॉटपुट, जवेलिन और रेस वॉक के मुकाबले होंगे।
कुश्ती व वेटलिफ्टिंग: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की स्वर्ण पदक विजेता साइखोम मीराबाई चानू (49 किग्रा) 23 से 29 सितंबर के बीच भारोत्तोलन में चुनौती पेश करेंगी। रेसलिंग के मुकाबले 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक खेले जाएंगे।
एशियाई खेलों का समापन समारोह 4 अक्टूबर 2026 को पालोमा मिज़ुहो स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।
खेल डेस्क : शार्प वे टीम

