प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चार देशों के यात्रा पर निकले , आज पहुंचेंगे उज्बेकिस्तान, बिश्केक में एससीओ शिखर सम्मेलन में लेंगें भाग

Prime Minister Narendra Modi is on a four-day official visit to Uzbekistan and Kyrgyzstan from August 29 to September 1, 2026. PM Modi is set to meet Vladimir Putin on SCO summit sidelines in Bishkek during Kyrgyzstan visit.

PM’s Departure Statement ahead of visit to Uzbekistan and Kyrgyz Republic : I am embarking on a visit to the Republic of Uzbekistan and the Kyrgyz Republic from 29 August-1 September 2026.At the invitation of President Shavkat Mirziyoyev, I will visit Tashkent on 29-30 August for a State Visit.From Tashkent, at the invitation of the President of the Kyrgyz Republic, H.E. Mr. Sadyr Zhaparov, I will travel to Bishkek to participate in the 26th SCO Summit, marking 25 years of this important organisation. India has been an active and constructive member of the SCO since 2017. I also look forward to meeting President Zhaparov and other SCO leaders, and to attend the Opening Ceremony of the 6th World Nomad Games, a celebration of the rich living heritage of Central Asia that India holds in deep respect

दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29-30 अगस्त 2026 को द्विपक्षीय यात्रा पर उज्बेकिस्तान और 31 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक 26वें एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए किर्गिज़ गणराज्य की यात्रा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर शनिवार को ताशकंद के लिए रवााना हुए। प्रधानमंत्री आज उज्बेकिस्तान पहुंचेंगे। वे दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल-स्तर की बातचीत करेंगे। उनका यह दौरा दो दिन का है। इसके बाद 31 अगस्त को वह किर्गिस्तान दौरे पर रहेंगे।

उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 से 30 अगस्त 2026 तक ताशकंद की राजकीय यात्रा करेंगे। यह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की उज्बेकिस्तान की चौथी यात्रा होगी। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है। दोनों नेता व्यापार और निवेश, रक्षा, डिजिटल संपर्क, ऊर्जा, शिक्षा तथा लोगों के बीच आपसी संबंधों के क्षेत्र में सहयोग की समीक्षा करेंगे और भविष्य के लिए कार्यसूची तय करेंगे। दोनों नेता विकसित भारत@ 2047 और उज़्बेकिस्तान-2030 के साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने पर भी अपने विचार साझा करेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ताशकंद में शास्त्री स्मारक तथा ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज़ में महात्मा गांधी केंद्र का दौरा करने की भी संभावना है।

प्रधानमंत्री मोदी बिश्केक में एससीओ शिखर सम्मेलन में लेंगें भाग, पुतिन से होगी मुलाकात

26th Shanghai Cooperation Organisation (SCO) Summit: PM Modi is set to meet Vladimir Putin on SCO summit sidelines in Bishkek during Kyrgyzstan visit.

किर्गिज़ गणराज्य के राष्ट्रपति श्री सादिर झापारोव के निमंत्रण पर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ताशकंद से बिश्केक जाएंगे और 31 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक होने वाले 26वें एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। यह शिखर सम्मेलन शंघाई सहयोग संगठन(एससीओ) की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। भारत 2017 से इस संगठन का पूर्ण सदस्य है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे, जिसमें वे मंच पर सुरक्षा, संपर्क और अवसरों से जुड़ी भारत की प्राथमिकताओं पर प्रकाश डालेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शिखर सम्मेलन के दौरान एससीओ नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। इसके अलावा, वे मध्य एशिया की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के उत्सव छठे वर्ल्ड नोमैड गेम्स के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे।

दिल्ली : विशेष संवाददाता

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *