‘खेलो इंडिया डायलॉग: पीएम मोदी बोले , खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए एक शानदार मंच है

PM Narendra Modi addresses khelo India Dialogue via VC

PM Narendra Modi addresses khelo India Dialogue via VC : Prime Minister Narendra Modi addressed the nationwide Khelo India Dialogue, titled “Khel Ki Baat, PM Modi Ke Saath,” virtually on August 27, 2026, to engage with young athletes and students.
PM Modi says Khelo India has become a wonderful platform for nurturing sporting talent across the country. It is providing young athletes with opportunities and support to pursue their dreams.

Khelo India Dialogue: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 27 अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘खेलो इंडिया डायलॉग’ को संबोधित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को भारत की खेल यात्रा से जोड़ना, उनकी आकांक्षाओं को साझा करना और युवा-नेतृत्व वाले विकसित भारत के निर्माण के लिए उनके विचारों का योगदान प्राप्त करना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि ‘खेलो इंडिया’ पूरे देश में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए एक शानदार मंच बन गया है। यह युवा खिलाड़ियों को अपने सपनों को पूरा करने के लिए अवसर और सहयोग प्रदान कर रहा है।

आपको बता दें कि राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के उत्सव के एक हिस्से के रूप में ‘मेरा युवा भारत’ (MY भारत) द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम देश भर के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रत्येक जिले से दो-दो कॉलेजों के युवाओं की भागीदारी के साथ आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रव्यापी ‘खेलो इंडिया डायलॉग’ खेल, युवा नेतृत्व, नागरिक जिम्मेदारी, स्वयंसेवा, फिटनेस और राष्ट्र निर्माण को एक साझा मंच पर एक साथ लाएगा। यह युवाओं को देश की खेल संबंधी आकांक्षाओं से सीधे जुड़ने का अवसर प्रदान करेगा, साथ ही यह सुनिश्चित करेगा कि उनके विचार और दृष्टिकोण भारत के युवा व खेल इकोसिस्टम पर चल रही निरंतर चर्चा का हिस्सा बनें। राष्ट्रीय कार्यक्रम के बाद स्थानीय स्तर पर संवाद आयोजित किए जाएंगे, जिनमें युवा प्रतिभागी, MY भारत के स्वयंसेवक, स्थानीय खिलाड़ी और जन प्रतिनिधि शामिल होंगे।

दिल्ली : शार्प वे न्यूज़ नेटवर्क

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *