Padma Awards 2026 Live: दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को मिला ‘पद्म विभूषण, हरमनप्रीत कौर को पद्मश्री

padma-awards-2026

दिल्ली : विशेष संवाददाता

padma-awards-2026:
Legendary Indian actor Dharmendra GETS Padma Vibhushan: he recognition was awarded for a legendary film career spanning over six decades and more than 300 films, cementing his legacy as the iconic ‘He-Man’ of Hindi cinema. Dharmendra, who previously received the Padma Bhushan in 2012, passed away on November 24, at the age of 89.

दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने ये सम्मान स्वीकार किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा 25 मई को राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार प्रदान किए। इस साल कुल 131 पद्म सम्मानों की घोषणा की गई थी, जिनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री शामिल हैं। शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म विभूषण मिला है।

PadmaAwards2026

गौरतलब है कि धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। उन्होंने 24 नवंबर 2025 को अंतिम सांस ली थी। ऑर्गन फेल्योर की वजह से धर्मेंद्र का निधन हो गया था। विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया था। अंतिम घड़ी में उनसे कोई मिल नहीं पाया था। सनी देओल और बॉबी देओल समेत परिवार ने आनन-फानन में उनका अंतिम संस्कार कर दिया था।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को पद्मश्री से नवाजा गया। उनकी नेतृत्व क्षमता में भारतीय टीम ने इस वर्ष वनडे वर्ल्ड कप जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की थी।

तमिल जगत के जाने-माने संगीतकार एन स्वामिनाथन को भी पद्म सम्मान दिया गया. वो जाने-माने भजन गायक हैं. उन्होंने 9000 भजन गाए हैं. उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। बंगाली एक्टर प्रोसेनजित चटर्जी को पद्म श्री से सम्मानित किया गया. एक्टर ने 400 से ज्यादा फिल्में और 10 टीवी शोज किए हैं।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *