देश में पेट्रोल-डीजल और CNG के बढ़े दाम, अप्रैल 2022 के बाद बढ़े दाम

Petrol, diesel price hike

दिल्ली : वरिष्ठ संवाददाता

Petrol, diesel prices up by ₹3 per litre days after PM Modi’s ‘save’ fuel’ call.The retail price of petrol in Delhi has now risen from ₹94.77 per litre to ₹97.77 per litre, while diesel prices have increased from ₹87.67 per litre to ₹90.67 per litre.

Petrol, diesel price hike: अमेरिका और ईरान के बीच जंग ने दुनिया भर में तेल महंगा कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊर्जा के दामों में बढ़ोतरी का सीधा असर अब भारत के आम ग्राहकों पर भी दिखने लगा है। भारत में चार साल बाद आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। सीएनजी के दाम भी 2 रुपये प्रति किलो बढ़ाए गए हैं।

आज शुक्रवार को केंद्र सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 3.14 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है, जबकि डीजल की कीमतें 3.11 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई गई हैं। CNG की कीमत में 2 रुपये का उछाल आया है. इसके साथ ही, अब पेट्रोल की कीमत 97.77 रुपये तक पहुंच गई है, जबकि डीजल की कीमत बढ़कर 90.67 रुपये हो गई है। इस इजाफे के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 97.77 रुपये और डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गया है। पेट्रोल-डीजल के दामों में आखिरी बार वृद्धि अप्रैल 2022 में हुई थी।

सीएनजी की कीमत भी बढ़ी

इसी बीच, सीएनजी की कीमत भी 2 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ा दी गई है। इसके साथ दिल्ली में सीएनजी की नई कीमत 79.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई यह बढ़ोतरी अंतर्राष्ट्रीय क्रूड ऑयल मार्केट्स में कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच हुई है. इसकी वजह पश्चिम एशिया में चल रहा संकट है। दुनिया के करीब 82 देशों में पेट्रोल-डीजल की राशनिंग हो रही है। दक्षिण-पूर्व एशिया में तेल 50 फीसदी और यूरोप में 20 फीसदी तक महंगा हो गया है। भारत में युद्ध के बाद पहली बार दाम बढे हैं। बता दें कि सरकारी कंपनियां इंडियन ऑयल, HPCL और BPCL मिलकर देश के 1 लाख 3 हजार से ज्यादा पेट्रोल पंपों में से 90 फीसदी से ज्यादा को नियंत्रित करती हैं। इन्हीं कंपनियों ने शुक्रवार सुबह छह बजे से नए दाम लागू किए।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *